केजरीवाल के लगातार झूठ ने दिल्ली में लोगों की जान खतरे में डाल दी है : भाजपा(18 मिनट पहले) नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए दावा किया कि उनके लगातार झूठ ने राष्ट्रीय राजधानी में लोगों के जीवन को खतरे में डाल दिया है।
बंगाल में छिटपुट घटनाओं के बीच पांचवें चरण में 5 बजे तक 78.36 फीसदी मतदान(22:34) कोलकाता, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल में शनिवार को विधानसभा के पांचवें चरण के मतदान के दौरान कुछ छिट-पुट घटनाओं के बीच भारी मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा दर्ज आंकड़ों से पता चला है कि राज्य में शाम 5 बजे तक 78.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
बिहार: राजद ने दिया वीकेंड कर्फ्यू का सुझाव, भाजपा ने दिया '5 दिन रोजगार, 2 दिन कोरोना पर प्रहार' का मंत्र(20:57) पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले पर अंकुश लगाने को लेकर शनिवार को राज्यपाल फागू चौहान द्वारा बुलाई गई बैठक में करीब-करीब सभी दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने सुझाव रखे। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जहां वीकेंड कर्फ्यू का सुझाव रखा वहीं सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने '5 दिन रोजगार, 2 दिन कोरोना पर प्रहार' का मंत्र दिया।
बॉर्डर पर मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष बोले, 'हम हटेंगे नहीं'(20:01) गाजीपुर बॉर्डर, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत शनिवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत करने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे।
सप्ताहांत कर्फ्यू के पहले दिन वीरान नजर आई दिल्ली की सड़कें(19:49) नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| कोरोनावायरस के बढ़ते प्रसार को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया गया है और इस कर्फ्यू का पहले दिन शनिवार को असर भी देखने को मिला है, क्योंकि दिल्ली की सड़कें शनिवार को वीरान दिखाई दीं।
बिहार: राज्यपाल की सर्वदलीय बैठक के बाद नीतीश ने कहा, 'रविवार को लेंगे फैसला'(19:44) पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| बिहार में कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार पर अंकुश लगाने को लेकर राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी बात रखी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब रविवार को क्राइसेस मैनेजमेंट टीम और विभिन्न जिले के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
मंत्रियों के चुनावी भ्रमण पर कोरोना का असर(19:35) लखनऊ, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| कोरोना संक्रमण का बढ़ता प्रसार अब पंचायत चुनाव पर भी असर डाल रहा है। मंत्री नेताओं के प्रचार पर भी कमी आयी है। संक्रमण के कारण विपक्षी नेता भी अपने प्रत्याषी के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। प्रचार की कमान स्थानीय नेताओं को हांथों में है। ऑनलाइन और वर्चुअल माध्यम से चुनावी ज्ञान देने में लगे है। इसके अलावा नाराज लोगों को मनाने का काम भी बदस्तूर जारी है।
प्रधानमंत्री अपने मंत्री वी. मुरलीधरन की बयानबाजी पर लगाम लगाएं : केरल माकपा(19:33) तिरुवनंतपुरम, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केरल इकाई ने शनिवार को प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन की रूखी टिप्पणी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर लगातार हमले करने को लेकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।
रविवार को बंद रहेगा जम्मू-श्रीनगर हाईवे(19:26) श्रीनगर, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को खराब मौसम और लगातार बारिश से भूस्खलन के मद्देनजर बंद रहेगा।
ममता के कथित ऑडियो क्लिप को लेकर भाजपा, तृणमूल में तकरार(18:33) कोलकाता, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक कथित ऑडियो क्लिप को भाजपा के आईटी सेल ने जारी किया, जिसे लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। भगवा पार्टी ने चुनाव आयोग से तृणमूल के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।
पुर्तगाल ने ब्राजील, ब्रिटेन के लिए उड़ानें दोबारा शुरू की(18:02) लिस्बन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| पुर्तगाल के आंतरिक प्रशासन मंत्रालय ने ब्राजील या ब्रिटेन के लिए उड़ानों की बहाली की घोषणा की है, लेकिन केवल आवश्यक यात्राएं ही कर सकते हैं।
सैनिटाइजेशन से संक्रमण की चेन तोड़ेगा लखनऊ नगर निगम, शुरू हुआ अभियान(17:57) लखनऊ, 17 अप्रैल(आईएएनएस)| यूपी के मुख्यमंत्री के निर्देश पर सैनिटाइजेशन से कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने की मुहिम लखनऊ नगर निगम प्रशासन ने शुरू कर दी है। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी के नेतृत्व में शहर के सबसे अधिक संक्रामित इलाकों को सैनिटाइज करने का अभियान चलाया गया। इसकी शुरूआत अलीगंज से की गई। जहां 60 हजार मकानों व 6 हजार दुकानों समेत मुख्य सड़कों को सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा इंदिरानगर के सभी 9 वाडरें, मुख्य बाजार को सेनिटाइज किया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए तीन दिनों तक सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
पश्चिम गोदावरी कलेक्टर का तबादला, आंध्र के सीएम के अतिरिक्त सचिव बनें(17:29) अमरावती, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश सरकार ने शनिवार को पश्चिम गोदावरी के जिला कलेक्टर मुतलाला राजू रेवु का तबादला कर दिया और उन्हें मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी के अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात कर दिया।
पीयूष गोयल ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना(17:26) नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर राज्य में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पटलवार किया। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि महाराष्ट्र को अब तक देश में सबसे अधिक ऑक्सीजन प्राप्त हुई है।
यूएनएससी ने लीबिया से अवैध तेल निर्यात पर प्रतिबंध बढ़ाया(17:01) संयुक्त राष्ट्र, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से लीबिया से कच्चे तेल और परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों सहित पेट्रोलियम के अवैध निर्यात पर प्रतिबंध का विस्तार करने पर सहमति जताई है। यह प्रतिबंध 30 जुलाई, 2022 जारी रहेगा।
नायडू का आरोप: फर्जी मतदाताओं को रोकने पर टीडीपी के नेता गिरफ्तार(16:53) तिरुपति, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| तेलुगु देशम पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी पार्टी के नेता को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने तिरुपति लोकसभा उपचुनाव में फर्जी मतदाताओं को रोकने की कोशिश की।
गुजरात के मोरवा-हदफ में दोपहर 2 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान(16:33) गांधीनगर, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| पंचमहल जिले में मोरवा-हदफ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान जारी है। यहां दोपहर 2 बजे तक लगभग 30 प्रतिशत मतदान हुआ है। उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय के बीच अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीट के लिए तीन -तरफा लड़ाई देखी जा रही है।
बिहार: लालू के जमानत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं से जश्न नहीं मनाने की अपील(16:17) पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के लंबे इंतजार के बाद झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा जमनात दिए जाने के बाद राजद कार्यकर्ताओं में खुशी है। जमानत की खबर मिलने के बाद राजद के कई कार्यकर्ता पटना स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचने लगे हैं।
प्रिंस फिलिप का विंडसर कासल में होगा अंतिम संस्कार(16:15) लंदन , 17 अप्रैल (आईएएनएस)| शनिवार को एडिनबर्ग के ड्यूक और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का आज विंडसर पैलेस में अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोविड-19 के कारण लगे प्रतिबंधों के मद्देनजर सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे।
रेल परिसर, ट्रेनों में फेस मास्क न लगाने पर लगेगा 500 रु जुर्माना(16:12) नई दिल्ली , 17 अप्रैल (आईएएनएस)| देश भर में बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने शनिवार को कहा कि, वह रेलवे परिसर में या यात्रा के दौरान फेस मास्क नहीं लगाने पर यात्रियों पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाएगा। ट्रेनों में यह छह महीने की अवधि के लिए लागू रहेगा।
लालू की जमानत पर तेजस्वी बोले, 'जमानत मिलने से देश में खुशी, अभी एम्स में ही चलेगा इलाज' (लीड-1)(16:05) पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद को चारा घोटाले के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिल जाने के बाद राजद कार्यकर्ताओं में खुशी है। इस बीच, राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद को जमानत मिलने से पूरे देश में खुशी है कि अब वे बाहर आएंगें।