home page about us feedback download other service
   
   
IANS ENGLISH   
    

 
 अंतर्राष्ट्रीय
 अर्थव्यवस्था / व्यापार
 आतंकवाद
 आपदा/ दुर्घटना/ अपराध
 आव्रजन/ कानून/ अधिकार
 कला/ संस्कृति/ किताब
 कूटनीति
 खेल
 जीवनशैली/ फैशन
 धर्म
 प्रवासी
 फीचर
 मौसम/ वन्यजीव/ पर्यावरण
 रक्षा/ सुरक्षा
 राजनीति
 विज्ञान/ प्रौद्योगिकी
 शिक्षा
 समाज
 सिनेमा/ मनोरंजन
 स्वास्थ्य
 दृष्टिकोण
 लोकसभा चुनाव 2009
:: TOP STORIES
----------------------------------------------------------
-तेलुगू फिल्म निर्माता रामानायडू को फाल्के सम्मान (लीड-1)
-लाओस और कंबोडिया से रिश्ते मजबूत करेंगी राष्ट्रपति (लीड-1)
-कश्मीरी युवकों के वीडियो क्लिप की जांच शुरू
-राष्ट्रपति 10 दिनों की विदेश यात्रा पर रवाना
-दिल्ली में ईद-उल-फितर शनिवार को
-मप्र बस हादसे में 23 शव बरामद, नाराज लोगों का हंगामा (राउंडअप)
-अयोध्या फैसले का सबको सम्मान करना चाहिए : करात (लीड-1)

 Stories dated 08-09-2010
पाकिस्तान में विस्फोट, 2 मरे  ( 16:52:54 Hrs )
इस्लामाबाद, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणी बलूचिस्तान सूबे में बुधवार को एक विस्फोट में कम से कम दो लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

कानूनी कार्रवाई करेंगे यौन दुर्व्यवहार के आरोपी सुब्रमण्यम  ( 16:48:35 Hrs )
बेंगलुरू, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। घरेलू नौकरानी द्वारा यौन दुर्व्यवहार का आरोपी बनाए जाने के तीन दिन बाद प्रसिद्ध वायलिन वादक एल.सुब्रमण्यम ने कहा कि वह कानूनी कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह चोरी के एक मामले से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।

शेयर बाजार में हल्की मजबूती, सेंसेक्स 22, निफ्टी 4 अंक बढ़ा (राउंडअप)  ( 16:43:09 Hrs )
मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को हल्की मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स में 21.65 अंक की मजबूती दर्ज की गई और निफ्टी 3.85 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

पाकिस्तान में ड्रोन हमलों में 10 आतंकवादी ढेर (लीड-1)  ( 16:40:00 Hrs )
इस्लामाबाद, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान सीमा के नजदीक पाकिस्तान के कबायली इलाके में बुधवार को अमेरिकी ड्रोन हमलों में कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए।

अनुपम पर केंद्रित प्रदर्शनी में पहुंचे कई सितारे  ( 16:34:01 Hrs )
मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर के करियर के विभिन्न उतार-चढ़ावों को रंगों और लकीरों के माध्यम से दर्शाती एक पेंटिंग प्रदर्शनी में मंगलवार को कई सितारे पहुंचे। इस अवसर पर खेर ने अपनी नई कंपनी भी शुरु की।

पाकिस्तानी टीम पर प्रतिबंध के खिलाफ हैं पोंटिंग  ( 16:31:09 Hrs )
मेलबर्न, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। एक तरफ पूरा क्रिकेट जगत मैच फिक्सिंग विवादों में घिरी पाकिस्तानी टीम पर प्रतिबंध लगाने की बात कह रहा है लेकिन आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि पाकिस्तान को गंवाने से क्रिकेट जगत को काफी नुकसान होगा।

सेंसेक्स 22 अंक बढ़ा, निफ्टी में भी हल्की बढ़त (लीड-1)  ( 16:13:54 Hrs )
मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को हल्की मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स में 21.65 अंक की मजबूती दर्ज की गई और निफ्टी 3.85 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

मोबाइल को 'डिजिटल वॉलेट' बनाएंगे पित्रोदा  ( 16:12:26 Hrs )
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। देश में संचार क्रांति के जनक माने जाने वाले सैम पित्रोदा ने अब प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक नई अवधारणा प्रस्तुत की है। पित्रोदा का दावा है कि उनकी नई खोज से लोगों का मोबाइल फोन एक 'डिजिटल वॉलेट' में तब्दील हो जाएगा। दुनिया भर के लोग तब प्लास्टिक मनी के बजाय मोबाइल के जरिए इलेक्ट्रॉनिक मनी का उपयोग करेंगे।

सवा लाख मोदकों के बीच विराजे गणपति  ( 16:08:27 Hrs )
जयपुर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। गणेश चतुर्थी महोत्सव के मौके पर बुधवार को जयपुर के ऐतिहासिक मोतीडुंगरी मंदिर में गणेश के मनपसंद पकवान मोदक की अनूठी झांकी सजाई गई है।

सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म (लीड-1)  ( 16:06:08 Hrs )
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के और ज्यादा सुरक्षा मुहैया कराने के आश्वासन के बाद बुधवार को यहां रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली।

माफिया सट्टेबाजों ने की वूल्मर और क्रोनिए की हत्या : राइस  ( 15:57:34 Hrs )
लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्लाइव राइस ने अंदेशा जाहिर की है कि उनके दो अच्छे दोस्तों-बॉब वूल्मर और हैंसी क्रोनिए की हत्या माफिया सटोरियों के गैंग ने की है। राइस ने इस संबंध में अलग से जांच की मांग की है।

छत्तीसगढ़ में 6 महिला नक्सली गिरफ्तार  ( 15:54:26 Hrs )
रायपुर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पिछले महीने सुरक्षा बलों के जवानों पर घात लगाकर हमला करने के मामले में पुलिस ने छह महिलाओं सहित सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे।

कनाडा में सुदर्शन को पुरस्कार  ( 15:49:02 Hrs )
भुवनेश्वर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। कनाडा में 'कैनेडियन नेशनल एग्जीबीशन' (सीएनई) में प्रदर्शित उड़ीसा के कलाकार सुदर्शन पटनायक की कलाकृति 'लॉर्ड गणेशा' ने 'पीपल्स चॉइस' पुरस्कार जीता है। यह बालु से बनी कलाकृतियों की पहली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता थी।

सुरक्षित यात्रा के लिए ‘बुलेट बाबा’ से प्रार्थना!  ( 15:44:12 Hrs )
पाली (राजस्थान), 8 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां ‘बुलेट बाबा’ के नाम से मशहूर मोटरसाइकिल देवता का एक मंदिर है। यहां एक मोटरसाइकिल देवता के रूप में स्थापित है जहां हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु अपनी सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना करने आते हैं।

अध्यापक का हाथ काटने के आरोपियों की जमानत नामंजूर  ( 15:40:18 Hrs )
कोच्चि, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। कॉलेज अध्यापक टी.जे.जोसेफ का दाहिना हाथ काटने के छह आरोपियों को केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को जमानत देने से इंकार करते हुए कहा कि उनके कार्य से लोगों के दिमाग में दहशत पैदा हो गई है।

ग्रामीण इलाकों में शिक्षकों की अनुपस्थिति से सोनिया चिंतित  ( 15:33:49 Hrs )
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की अनुपस्थिति पर बुधवार को चिंता जताई और कहा कि उनको सरकार द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों के स्तर तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए।

चण्डीगढ़ में इंजीनियरिंग कॉलेजों पर सीबीआई का छापा  ( 15:31:05 Hrs )
चण्डीगढ़, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकार द्वारा संचालित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में अनिवासी भारतीयों के लिए आरक्षित सीटों पर प्रवेश में अनियमितता की शिकायत के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को कॉलेज में छापा मारा।

कैंसर के मरीज ने फांसी लगाई  ( 15:29:50 Hrs )
लखनऊ, 8 सितंबर (आईएएनएस)। लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कैंसर के एक मरीज ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घाटी में कर्फ्यू और बंद से जनजीवन प्रभावित, गिलानी गिरफ्तार (लीड-1)  ( 15:27:32 Hrs )
श्रीनगर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अलगाववादियों के बंद के आह्वान के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन कर्फ्यू जारी रहा और कुछ अन्य कस्बों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए जबकि हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी को गिरफ्तार कर लिया गया।

खेल गांव में मच्छरों से 'लड़ेगी' सेना  ( 15:26:24 Hrs )
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ऐसे में जबकि दिल्ली में डेंगू के मामले 1400 से ऊपर पहुंच चुके हैं, राष्ट्रमंडल खेल गांव को मच्छरों से निजात दिलाने के लिए सेना की मदद ली जाएगी।

अमेरिकी ओपन : बोपन्ना-कुरैशी की जोड़ी सेमीफाइनल में  ( 15:24:14 Hrs )
न्यूयार्क, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार एसाम उल-हक-कुरैशी की जोड़ी अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

पुलिसकर्मियों के अपहरण के मामले में 18 आरोपी नामजद  ( 15:07:25 Hrs )
पटना, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सात पुलिसकर्मियों के शहीद होने तथा नक्सलियों द्वारा चार पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने से संबद्ध मामले में 18 लोगों को नामजद आरोपी तथा 150 से ज्यादा को अज्ञात आरोपी बनाया गया है।

पूर्व प्रमुख हर्ड के ओरेकल जाने पर एचपी ने ठोंका मुकदमा  ( 15:00:09 Hrs )
सैन फ्रांसिस्को, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व प्रमुख मार्क हर्ड के प्रतिद्वंद्वी कंपनी ओरेकल में अध्यक्ष के तौर पर नौकरी पाने के एक दिन बाद कंप्यूटर कंपनी हॉलेट पेकर्ड (एचपी) ने एक गोपनीय समझौते को भंग करने के लिए हर्ड पर मुकदमा किया है।

खुद को जैक्सन की बेटी बताने वाली महिला की याचिका खारिज  ( 14:59:32 Hrs )
लॉस एंजेलिस, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन को अपना पिता बताने वाली महिला का दावा खारिज कर दिया गया है।

दुनिया भर में जाएगी ‘धोबी घाट’ : कैमरन  ( 14:59:10 Hrs )
टोरंटो, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) के सह-निदेशक कैमरन बेले ‘धोबी घाट’ को बॉलीवुड की वैश्विक मंच के लिए बनी एक दुर्लभ फिल्म बताते हैं। इस सप्ताह गुरुवार से शुरू होने जा रहे इस महोत्सव में इस फिल्म का प्रदर्शन होगा।

  1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17  
 
-पगड़ी विवाद : सिखों की मांग पर पोलैंड झुका
-चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग : दक्षिण अफ्रीकी लायंस से भिड़ेंगे मुंबई के शेर
-ईद के जश्न पर महंगाई की मार
-चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग : 10 टीमों के बीच शुक्रवार से श्रेष्ठता की जंग
-सुरक्षित यात्रा के लिए ‘बुलेट बाबा’ से प्रार्थना!



--------------------------------------


    Click here for :
                            



अंतर्राष्ट्रीय  |  अर्थव्यवस्था / व्यापार  |  आतंकवाद  |  आपदा/ दुर्घटना/ अपराध  |  आव्रजन/ कानून/ अधिकार  |  कला/ संस्कृति/ किताब   |  कूटनीति  |  खेल  |  जीवनशैली/ फैशन  |  धर्म  |  प्रवासी  |  फीचर  |  मौसम/ वन्यजीव/ पर्यावरण  |  रक्षा/ सुरक्षा  |  राजनीति  |  विज्ञान/ प्रौद्योगिकी  |  शिक्षा  |  समाज  |  सिनेमा/ मनोरंजन  |  स्वास्थ्य  |  दृष्टिकोण  |  लोकसभा चुनाव 2009  |