|
|
:: TOP STORIES
----------------------------------------------------------
|
अमेरिकी ओपन : सोल्डरलिंग को हराकर फेडरर सेमीफाइनल में ( 15:34:00 Hrs ) न्यूयार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस स्टार स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर वर्ष के चौथे और आखिरी ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के एकल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
टोरंटो महोत्सव में यथार्थपूर्ण भारतीय फिल्में ( 15:31:55 Hrs ) टोरंटो, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। इस साल टोरंटो फिल्मोत्सव में बॉलीवुड की मसाला फिल्मों का प्रदर्शन नहीं होगा। यहां गुरुवार से शुरू हुए 35वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में यथार्थपूर्ण हिंदी फिल्में दिखाई जाएंगी।
अर्जुन मुंडा 11 सितम्बर को ले सकते हैं शपथ ( 15:29:08 Hrs ) रांची, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड में 11 सितम्बर को अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो सकता है। राज्य में जून से राष्ट्रपति शासन लागू है।
गिल ने बोपन्ना और कुरैशी को बधाई दी (लीड-1) ( 15:20:00 Hrs ) न्यूयार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल ने अमेरिकी ओपन के युगल मुकाबले के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार एसाम उल-हक-कुरैशी को बधाई दी है।
कैंसर से बचा सकता है टमाटर ( 15:18:31 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों के मुताबिक टमाटर खाने से लोगों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। साथ ही टमाटर का सेवन ट्यूमर बढ़ने की गति कम करने में मददगार साबित होता है।
जीत के करीब है तालिबान : मुल्ला उमर (लीड -1) ( 15:16:38 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबानी सरगना मुल्ला उमर ने बयान जारी कर कहा है कि उनका गुट अमेरिका की अगुवाई वाले सुरक्षा बलों पर जीत के करीब है।
स्वदेश लौटेंगे अमेरिका में गिरफ्तार हुए भारतीय फिल्मकार ( 15:10:35 Hrs ) वाशिंगटन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अपने सामान के साथ पीतल के छल्ले ले जाने के आरोप में टेक्सास की एक जेल में कैद एक भारतीय वृत्तचित्र फिल्मकार कानूनी पेंचों में न उलझते हुए जल्दी ही स्वदेश लौटेंगे। अमेरिका में पीतल के छल्ले ले जाना गैरकानूनी है।
टिकाऊ विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : सोनिया ( 15:02:51 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को कहा कि जमीन अधिग्रहण के बदले में किसानों को पर्याप्त मुआवजा मिलना चाहिए और टिकाऊ विकास सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण का संरक्षण होना चाहिए।
यूरो-2012 के बाद इस्तीफा देंगे कापेलो ( 15:00:40 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच फेबियो कापेलो ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि कर दी कि वह यूरो कप-2012 के बाद इस्तीफा दे देंगे।
पाकिस्तान में प्रांतीय मंत्री के आवास में विस्फोट, 2 मरे ( 14:54:06 Hrs ) इस्लामाबाद, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में गुरुवार को बलूचिस्तान प्रांत के एक मंत्री के आवास परिसर में हुए कार बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है।
मैच फिक्सिंग विवाद : ब्रिटेन में राजनीतिक शरण तलाश रहे हैं आसिफ (लीड-1) ( 14:12:06 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मैच फिक्सिंग विवाद के तीन आरोपी खिलाड़ियों में से एक पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ स्वदेश में अपने ऊपर होने वाले संभावित जानलेवा हमले के कारण ब्रिटेन में राजनीति शरण लेने पर विचार कर रहे हैं।
रैगिंग के बाद इंजीनियरिंग का छात्र अस्पताल में भर्ती ( 14:04:05 Hrs ) कोटा (राजस्थान), 9 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान में एक निजी इंजीनियंरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र को सीनियर छात्रों ने छात्रावास में दो रात तक सोने नहीं दिया और उसका उत्पीड़न किया। इसकी वजह से छात्र अवसाद ग्रस्त हो गया और बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
खाद्य महंगाई दर बढ़कर 11.47 प्रतिशत हुई ( 13:55:24 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। फल, दूध और दालों की ऊंची कीमतों के चलते 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर बढ़कर 11.47 प्रतिशत हो गई। इससे पहले के सप्ताह में यह दर 10.86 प्रतिशत थी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने झारखण्ड पर ‘उपयुक्त सिफारिश’ भेजी ( 13:55:13 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने झारखण्ड की राजनीतिक स्थिति के बारे में वहां के राज्यपाल के सुझावों के आधार पर राष्ट्रपति को ‘एक उपयुक्त सिफारिश’ भेज दी है। यह जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने गुरुवार को यहां दी।
चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग : दक्षिण अफ्रीकी लायंस से भिड़ेंगे मुंबई के शेर ( 13:51:43 Hrs ) जोहांसबर्ग, 9 सितंबर (आईएएनएस)। चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग के दूसरे संस्करण का आगाज दक्षिण अफ्रीका क्लब लायंस और इंडियन प्रीमियर लीग के क्लब मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को जोहांसबर्ग के न्यू वांडर्स मैदान पर होने वाली रोचक भिड़ंत के साथ होगा।
बिहार में नक्सलियों के बंद का मिलाजुला असर ( 13:43:48 Hrs ) पटना, 9 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के गुरुवार को 12 घंटे के बंद की घोषणा का नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाजुला असर देखा गया।
बस हादसा : मरने वालों की संख्या 23 हुई, कई लापता (लीड-1) ( 13:33:28 Hrs ) देवास, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में बुधवार को बागदी नदी में बस के गिरने के कारण हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे में 40 यात्रियों को बचाया जा सका है।
मंत्रिमंडल ने जाति आधारित जनगणना को मंजूरी दी ( 13:29:26 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जाति आधारित जनगणना को गुरुवार को मंजूरी दे दी। यह गणना अलग से अगले साल जून से सितम्बर तक घर-घर जाकर की जाएगी।
अमेरिकी ओपन : फाइनल में पहुंचे बोपन्ना-कुरैशी (लीड-1) ( 13:29:15 Hrs ) न्यूयार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार एसाम उल-हक-कुरैशी की जोड़ी अमेरिकी ओपन के युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गई है।
रोजाना 3 पैग शराब से मिलेगी लंबी उम्र ( 13:28:14 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। रोजाना तीन पैग शराब पीने से लंबी उम्र पाने में मदद मिलती है। यह बात एक ताजा अध्ययन में सामने आई है।
खतरे के निशान को छू सकता है यमुना का जलस्तर ( 13:22:10 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़कर गुरुवार शाम तक खतरे के निशान 204.83 मीटर तक पहुंच सकता है।
उड़ीसा में नक्सलियों ने पंचायत भवन उड़ाया ( 13:19:23 Hrs ) भुवनेश्वर, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा के मल्कानगिरी जिले में गुरुवार को नक्सलियों ने एक पंचायत भवन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ा दिया। इस इलाके में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा विस्फोट है। पुलिस के अनुसार इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ है।
अरबाज को मलाइका पर गर्व ( 13:18:22 Hrs ) मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म 'दबंग' के आइटम गीत को लेकर इस फिल्म के निर्माता अरबाज खान को अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा खान पर गर्व है।
बोपन्ना-कुरैशी की तरह क्यों नहीं खेल सकते भारत-पाक : गिल ( 13:15:44 Hrs ) न्यूयार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल ने अमेरिकी ओपन के युगल मुकाबले के फाइनल में जगह बनाने वाले भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार एसाम उल-हक-कुरैशी को बधाई दी है।
मैच फिक्सिंग विवाद : ब्रिटेन में राजनीतिक शरण ले सकते हैं आसिफ ( 13:05:25 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मैच फिक्सिंग विवाद के आरोपी पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ब्रिटेन में राजनीति शरण लेने पर विचार कर रहे हैं।
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17
|
|
|