|
|
:: TOP STORIES
----------------------------------------------------------
|
अयोध्या फैसले का सबको सम्मान करना चाहिए : करात (लीड-1) ( 20:02:32 Hrs ) पटना, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात ने गुरुवार को कहा कि रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मुद्दे पर 24 सितम्बर को आने वाले न्यायालय के फैसले का सबको सम्मान करना चाहिए।
राष्ट्रमंडल खेल : भनोत ने कहा, तैयार हैं सभी आयोजन स्थल ( 19:58:30 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोत ने गुरुवार को तैयारियों में देरी से जुड़ी तमाम चिंताओं को दरकिनार करते हुए कहा कि 3 से 14 अक्टूबर तक होने वाले इस महाआयोजन के लिए सभी आयोजन स्थल पूरी तरह तैयार हैं।
मैच फिक्सिंग विवाद : रियाज से होगी पूछताछ, आसिफ राजनीतिक शरण के लिए प्रयासरत (राउंडअप) ( 19:54:07 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मैच फिक्सिंग विवाद को लेकर जारी जांच में गुरुवार को थोड़ा और विस्तार हुआ है। स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने पाकिस्तानी टीम के एक अन्य तेज गेंदबाज वहाब रियाज से 14 सितंबर को पूछताछ करने का फैसला किया है। रियाज का नाम अब तक इस मामले में शामिल नहीं है।
हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से नीचे ( 19:36:55 Hrs ) देहरादून, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। बुधवार को हरिद्वार में खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही गंगा का जल स्तर गुरुवार को खतरे के निशान से नीचे आ गया है। जल स्तर नीचे आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
कुरान की प्रति जलाने की योजना की हर जगह निंदा (राउंडअप) ( 19:34:53 Hrs ) न्यूयार्क/वाशिंगटन/नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका पर 11 सितम्बर 2001 के आतंकवादी हमलों की नौंवी बरसी पर एक पादरी द्वारा की गई कुरान की प्रतियां जलाने की घोषणा की दुनिया भर में कड़ी निंदा हो रही है।
रूस में आत्मघाती विस्फोट, 15 मरे (लीड-1) ( 19:30:50 Hrs ) मास्को, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस के उत्तरी ओसेतिया गणराज्य की राजधानी व्लादिकावकाज में गुरुवार को भीड़भाड़ वाले एक बाजार में हुए आत्मघाती कार विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
राष्ट्रमंडल खेल : मंगलवार को खेल गांव का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री ( 19:28:23 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के मद्देनजर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का दौरा करने के लगभग एक सप्ताह बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को पूर्वी दिल्ली में स्थित खेल गांव का दौरा करेंगे।
परिवार संग ईद मनाएगा मुंबई से गुमशुदा बच्चा ( 19:11:40 Hrs ) चेन्नई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई से गुमशुदा हुआ एक बच्चा मोहम्मद फाजू अब अपने परिवार के साथ ईद की खुशियां मना सकेगा। नौ वर्षीय फाजू गलती से एक रेलगाड़ी में सवार होकर तमिलनाडु पहुंच गया था लेकिन उसके माता-पिता गुरुवार को उसे वापस घर ले गए।
ओबामा ने कुरान जलाने की योजना की भर्त्सना की ( 19:10:04 Hrs ) वाशिंगटन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को 9/11 के आतंकी हमले की बरसी पर फ्लोरिडा के एक चर्च की कुरान की प्रतियां जलाने की योजना की भर्त्सना की।
आगरा चिकित्सालय में 1,000वें टेस्टट्यूब शिशु का जन्म ( 18:46:43 Hrs ) आगरा, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। आगरा की मशहूर चिकित्सक जोड़ी नरेंद्र मल्होत्रा और जयदीप मल्होत्रा का कहना है कि उनके चिकित्सालय में 1,000वें टेस्टट्यूब शिशु ने जन्म लिया है और इस तरह यह चिकित्सालय देश के प्रमुख आईवीएफ ('इन विट्रो फर्टीलाइजेशन') केंद्रों में से एक बन गया है।
कैमरन ने ईद संदेश में पाकिस्तान में बाढ़ पर अफसोस जताया ( 18:44:46 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ईद के मौके पर देश की जनता के नाम संदेश में कहा कि पाकिस्तान में बाढ़ के कारण उनकी जवाबदेही बढ़ गई है। पवित्र रमजान माह की समाप्ति और ईद-उल-फितर त्योहार की शुरुआत के मौके पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भयावह स्थिति से उन्हें और देशवासियों को काफी धक्का पहुंचा है।
अर्जुन मुंडा 11 सितम्बर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ (लीड-1) ( 18:43:19 Hrs ) रांची, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड में 11 सितम्बर को अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होगा। मुंडा तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
सिक्किम में पर्यटन के विकास के लिए कर्ज देगा एडीबी ( 18:42:48 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। सिक्किम में पर्यटन स्थलों पर आधारभूत संरचनाएं विकसित करने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) दो करोड़ डॉलर का कर्ज देगा।
अर्जुन मुंडा 11 सितम्बर को ले सकते हैं शपथ (हेडलाइन में संशोधन के साथ) ( 18:41:40 Hrs ) रांची, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड में 11 सितम्बर को अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो सकता है। राज्य में जून से राष्ट्रपति शासन लागू है।
कुरान की प्रति जलाने की घोषणा की दुनिया भर में निंदा (लीड-1) ( 18:33:34 Hrs ) न्यूयार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका पर 11 सितम्बर 2001 के आतंकवादी हमलों की नौंवी बरसी पर एक पादरी द्वारा की गई कुरान की प्रतियां जलाने की घोषणा की दुनिया भर में कड़ी निंदा हो रही है।
मैच फिक्सिंग विवाद : ब्रिटेन में राजनीतिक शरण चाहते हैं आसिफ (लीड-2) ( 18:22:22 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मैच फिक्सिंग विवाद के तीन आरोपी खिलाड़ियों में से एक पाकिस्तानी टीम के विवादास्पद तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ अंडरवर्ल्ड से जुड़े सट्टेबाजों द्वारा स्वदेश लौटने पर अपने ऊपर होने वाले संभावित जानलेवा हमले के की आशंका के डर से ब्रिटेन में राजनीति शरण लेने पर विचार कर रहे हैं। वह इस संबंध में बीते शुक्रवार को ब्रिटेन के आव्रजन मामले के एक वकील से भी मिले।
पगड़ी विवाद : सिखों की मांग पर पोलैंड झुका ( 18:13:52 Hrs ) वारसा, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। पोलैंड के अधिकारी आखिरकार सिखों की उस मांग पर झुक गए जिसमें कहा गया था कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा की दृष्टि से होने वाली जांच विशेष कमरे में कराई जाए, क्योंकि सिखों को अपनी पगड़ी हटाने के लिए कहा जाना 'बेहद संवेदनशील' मामला है। यह विवाद पिछले तीन महीने से चल रहा था।
अगस्त में रिकार्ड कारों की बिक्री (लीड-1) ( 18:06:48 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। बीते अगस्त महीने में देश में कारों की बिक्री में रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गई। अगस्त में कारों की बिक्री पिछले साल के इसी महीने की 1,20,681 कारों से 33.24 प्रतिशत बढ़कर 1,60,794 कारें हो गईं।
अच्छे काम करने से सुधरता है स्वास्थ्य ( 17:57:47 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दूसरे की मदद करने जैसा अच्छा काम करने से आपका स्वास्थ्य सुधर सकता है। सुनने में यह थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन वैज्ञानिकों ने बकायदे एक शोध के माध्यम से इसे साबित किया है।
एमओआईएल में 20 प्रतिशत विनिवेश करेगी सरकार ( 17:54:59 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार मिनी रत्न कंपनी मैग्नीज ओर इंडिया लिमिटेड (एमओआईएल) में अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी और महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश की सरकारें इस कंपनी में अपनी पांच-पांच हिस्सेदारी का विनिवेश करेंगी।
डी. रामानायडू को दादा साहेब फाल्के सम्मान ( 17:53:27 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। विविध भाषाओं में कई फिल्में बना चुके तेलुगू फिल्म अभिनेता-निर्माता डी. रामानायडू को भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए 2009 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। यहां गुरुवार को यह घोषणा की गई।
अर्जेटीना में तेल शोधक इकाई में आग ( 17:51:21 Hrs ) ब्यूनस आयर्स, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के दक्षिणी अटलांटिक तटीय इलाके में एक तेल शोधक कारखाने में आग लगने के बाद आठ कामगारों को सुरक्षित बचा लिया गया।
अमेरिकी ओपन : फाइनल में ब्रायन बंधुओं से भिड़ेंगे बोपन्ना-कुरैशी (लीड-2) ( 17:47:35 Hrs ) न्यूयार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार एसाम उल-हक-कुरैशी की जोड़ी अमेरिकी ओपन के युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में बोपन्ना-कुरैशी अमेरिका के ब्रायन बंधुओं-बॉब और माइक के साथ दो-दो हाथ करेंगे।
गोठमार मेले में पत्थरों की बरसात, 15 घायल ( 17:46:48 Hrs ) छिंदवाड़ा, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना में लगने वाले गोठमार मेले में इज्जत की लड़ाई में एक बार फिर पत्थरों की बरसात हुई। पत्थरों के इस युद्घ में 15 लोगों को चोटें आई हैं।
अयोध्या फैसला खिलाफ आया तो सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे : ओवैसी ( 17:45:05 Hrs ) हैदराबाद, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लीमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को यहां कहा कि अगर अयोध्या मामले में फैसला मुस्लिम समुदाय के हक में नहीं आया तो भी वह शांति बनाए रखेगा और सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17
|
|
|