|
|
:: TOP STORIES
----------------------------------------------------------
|
सर्वोच्च न्यायालय पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी को कांग्रेस का समर्थन ( 00:51:24 Hrs ) नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस रुख का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय को सरकार के नीतिगत मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने यह बात सर्वोच्च न्यायालय के उस निर्देश के संदर्भ में कही, जिसमें गरीबों को मुफ्त अनाज बांटने के लिए कहा गया था।
अमीन की याचिका पर सुनवाई 14 सितंबर तक स्थगित (लीड-1) ( 00:35:42 Hrs ) गांधीनगर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने गुजरात पुलिस के निलंबित अधिकारी एन.के.अमीन की याचिका पर सुनवाई 14 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी। अमीन ने सोहराबुद्दीन मौत (2005) मामले में सरकारी गवाह बनने के लिए याचिका दायर की है।
नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़, हथियार जब्त ( 00:33:30 Hrs ) भुवनेश्वर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा के जयपुर जिले के जंगली इलाके में सोमवार को नक्सलियों के साथ तीन घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक नक्सली शिविर से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद जब्त कर लिए। इसके बाद शिविर को नष्ट कर दिया गया।
कश्मीर में 4 प्रदर्शनकारियों की मौत, उमर को समाधान की उम्मीद (राउंडअप) ( 00:17:08 Hrs ) श्रीनगर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्ष के दौरान सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई कथित गोलीबारी में दो किशोरों सहित चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 15 से अधिक अन्य प्रदर्शनकारी घायल हो गए। दूसरी ओर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद जाहिर की और कहा कि कश्मीर संकट के राजनीतिक समाधान की कोशिश जारी है।
उप्र के मुख्य गृह सचिव ने की विकास कार्यो की समीक्षा ( 00:13:05 Hrs ) कुशीनगर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्य गृह सचिव, कुंअर फतेह बहादुर सिंह ने सोमवार को कुशीनगर में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें विकास कार्यो की समीक्षा की गई।
मंत्रियों की संपत्ति पर पीएमओ को सीआईसी का नोटिस ( 00:11:23 Hrs ) नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने केंद्रीय मंत्रियों की संपत्तियों की घोषणा संबंधी आदेश का उल्लंघन किए जाने पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
राहुल के दौरे से कोलकाता में यातायात जाम ( 00:09:27 Hrs ) कोलकाता, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की रैली के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस निकाले जाने के कारण शहर के कई हिस्सों में यातायात जाम हो गया।
रतलाम में कर्फ्यू में ढील, विधायक के खिलाफ जनाक्रोश (लीड-1) ( 00:05:24 Hrs ) रतलाम 7 सितम्बर,(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के बाद हालात सुधरने लगे हैं। सोमवार को कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई। हालात का जायजा लेने पहुंचे गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने पीड़ितों से चर्चा की ,वहीं विधायक पारस सखलेचा के खिलाफ महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17
|
|
|