|
|
:: TOP STORIES
----------------------------------------------------------
|
ज्यादा वेतन.. यानी खुशियों पर ग्रहण! ( 15:06:57 Hrs ) लंदन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। कहते हैं कि पैसे से हर खुशी खरीदी जा सकती है। परंतु एक नए अध्ययन में इससे अलग दावा किया गया है। दावा यह है कि वेतन बढ़ने के साथ जिंदगी में खुशी के बढ़ने की भी एक सीमा है। अधिक वेतन पाने वाले लोगों की जिंदगी से खुशियां भी कम हो जाती हैं।
झारखण्ड में भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया (लीड-1) ( 15:06:53 Hrs ) रांची, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।
'दबंग' देखने के लिए आमंत्रित की गई थीं कैटरीना ( 15:00:00 Hrs ) मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। जब अभिनेता सलमान खान की नई फिल्म 'दबंग' का इसके कलाकारों और फिल्म निर्माण दल के सदस्यों के लिए पहला प्रदर्शन हुआ तो अभिनेत्री कैटरीना कैफ को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन वह थियेटर के ठीक सामने ही अपनी एक फिल्म की शूटिंग करने के बावजूद वहां नहीं पहुंच सकीं।
उड़ीसा में रेलगाड़ी से कटकर 3 छात्रों की मौत ( 14:58:06 Hrs ) भुवनेश्वर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा के ढेंकनाल जिले में मंगलवार को एक रेलगाड़ी से कटकर तीन छात्रों की मौत हो गई।
निर्दलीयों के फैसले से निराश हूं: एबॉट ( 14:51:34 Hrs ) सिडनी, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में विपक्षी गठबंधन के नेता टोनी एबॉट ने कहा है कि निर्दलीय सांसदों के लेबर पार्टी को समर्थन देने के फैसले से उन्हें निराशा हुई है।
हड़ताल से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित (लीड-1) ( 14:51:19 Hrs ) कोलकाता/मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के नौ बड़े मजदूर संगठनों की एक दिवसीय हड़ताल के कारण मंगलवार को देश भर में व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं। बढ़ती महंगाई, श्रम कानूनों के उल्लंघन और निजीकरण के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया गया है।
फिर से सत्ता संभालेंगी गिलार्ड (लीड-1) ( 14:51:10 Hrs ) सिडनी, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में 17 दिनों से चल रही राजनीतिक उठपटक पर अब विराम लगता दिख रहा है। दो निर्दलीय सांसदों का समर्थन हासिल करने के बाद लेबर पार्टी की नेता और प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड अल्पमत सरकार के गठन की तैयारी में हैं।
रूनी का चेहरा भी नहीं देखना चाहतीं कोलिन ( 14:50:56 Hrs ) लंदन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अपनी पत्नी कोलिन से बेवफाई करने वाले इंग्लैंड के फुटबाल स्टार वायने रूनी को अपनी यह हरकत भारी पड़ रही है। कोलिन ने रूनी से साफ शब्दों में कह दिया है कि वह उनकी सूरत तक नहीं देखना चाहतीं।
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से मांगी सहायता ( 14:50:25 Hrs ) सियोल, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने बाढ़ के हालात से निपटने के लिए दक्षिण कोरिया से सहायता के तौर पर चावल और अन्य आवश्यक उपकरणों की मांग की है।
11-12 सितम्बर को नहीं चलेगी मैत्री एक्सप्रेस ( 14:50:02 Hrs ) नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलकाता और ढाका के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस इस सप्ताहांत में अपनी सेवाएं नहीं देगी। ईद को देखते हुए इस सेवा को रद्द किया गया है।
भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रही है आईसीसी : लतीफ ( 14:49:53 Hrs ) कराची, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट में भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।
मेक्सिको में 200 समलैंगिकों ने किया विवाह ( 14:49:45 Hrs ) मेक्सिको सिटी, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको में समलैंगिकों की शादी को कानूनी मान्यता मिलने के छह महीने के भीतर ही लगभग 400 समलैंगिक जोड़ों ने विवाह किया है।
77 की उम्र में भी जादूई है आशा की आवाज (8 सितम्बर को आशा भोंसले के जन्मदिन पर विशेष) ( 14:49:36 Hrs ) मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पद्म विभूषण से सम्मानित और 18 भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गा चुकीं आशा भोंसले का सुरों का सफर अब भी जारी है। प्रख्यात पाश्र्व गायिका आशा बुधवार को अपना 77वां जन्मदिन मनाएंगी। वह आज भी बॉलीवुड में मजबूत स्थिति में हैं और उनके ढेरों प्रशंसक हैं।
पंजाब में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार ( 14:49:23 Hrs ) लुधियाना, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के लुधियाना शहर से पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसिज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एक कथित जासूस को गिरफ्तार किया है।
मुसीबत में छुपते क्यों फिर रहे हैं एजाज बट्ट : लॉसन ( 14:00:47 Hrs ) मेलबर्न, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कोच रह चुके आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ज्यौफ लॉसन ने कहा है कि ऐसे में जबकि मैच फिक्सिंग विवाद को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है, एक बात समझ से परे है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष एजाज बट्ट छुपते क्यों फिर रहे हैं।
ओबामा ने 50 अरब डॉलर की निर्माण योजना की घोषणा की ( 13:29:34 Hrs ) वाशिंगटन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रोजगार में वृद्धि और सड़क, रेल तथा हवाई यातायात के आधुनिकीकरण के माध्यम से अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए 50 अरब डॉलर की निर्माण योजना की घोषणा के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की है।
'मदर डेयरी' नाम से उत्पाद नहीं बेच सकती निजी कंपनी ( 13:26:16 Hrs ) नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक निजी कंपनी की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उसने अपने दुग्ध उत्पाद बेचने के लिए 'मदर डेयरी' ब्रांड नाम के इस्तेमाल की इजाजत मांगी थी।
अमेरिकी ओपन : फेडरर क्वार्टर फाइनल में, शारापोवा हारीं ( 13:23:48 Hrs ) न्यूयार्क, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं लेकिन रूसी महिला स्टार मारिया शारापोवा का सफर चौथे दौर में समाप्त हो गया।
युवती के मित्र ने की ऑनलाइन प्रेमी की हत्या ( 13:22:02 Hrs ) लंदन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑनलाइन प्रेमिका के सामने विवाह का प्रस्ताव रखने फिलीपींस गए एक युवक की युवती के साथ रहने वाले उसके मित्र ने हत्या कर दी।
नई सरकार के गठन के लिए गिलार्ड तैयार ( 13:03:20 Hrs ) सिडनी, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में दो निर्दलीय सांसदों का समर्थन हासिल करने के बाद लेबर पार्टी की नेता और प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड अल्पमत सरकार के गठन की तैयारी में हैं।
मैच फिक्सिंग विवाद : 'आमेर की सजा कम नहीं होनी चाहिए' ( 13:00:47 Hrs ) कार्डिफ, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सहायक प्रबंधक शफकत राणा ने कहा है कि मैच फिक्सिंग मामले में दोषी पाए जाने की सूरत में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर की सजा सिर्फ इसलिए कम नहीं होनी चाहिए क्योंकि उनकी उम्र 18 वर्ष है।
रैगिंग से तंग छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास ( 12:59:14 Hrs ) कानपुर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र ने कथित रूप से अपने वरिष्ठ छात्रों की रैगिंग से तंग आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
मैच फिक्सिंग विवाद : सिडनी टेस्ट में अकमल की भूमिका की होगी जांच ( 12:56:41 Hrs ) लंदन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विवादास्पद सिडनी टेस्ट में मैच फिक्सिंग से जुड़े मामले की जांच करने का फैसला किया है। इस मामले में पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान अकमल को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए मुंडा ( 12:53:27 Hrs ) रांची, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड में नई सरकार के गठन की संभावना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का अपना नेता चुन लिया।
उड़ीसा में नक्सलियों ने सरकारी भवन उड़ाया ( 12:50:16 Hrs ) भुवनेश्वर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा के मल्कानगिरी जिले में नक्सलियों ने मंगलवार को नवनिर्मित एक सरकारी भवन को विस्फोट से उड़ा दिया।
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17
|
|
|