|
|
:: TOP STORIES
----------------------------------------------------------
|
पाटील लाओस व कम्बोडिया के दौरे पर जाएंगी ( 20:05:02 Hrs ) नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत-आसियान शिखर सम्मेलन के पूर्व, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील भारत की पूर्वोन्मुखी नीति को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को लाओस व कम्बोडिया के 10 दिवसीय दौरे पर निकल रही हैं। ये दोनों देश दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
हड़ताल के दौरान बंगाल में 1 की मौत, 14 घायल (लीड-3) ( 20:01:24 Hrs ) कोलकाता/नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। बढ़ती महंगाई और निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस और वामपंथी दलों से संबंधित नौ मजदूर संगठनों की 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल के कारण लाखों श्रमिकों ने कार्य का बहिष्कार किया जिससे व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं। हड़ताल के दौरान हुई हिंसक घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल में हुआ।
'गुरुजी' के आशीर्वाद से झारखण्ड में भाजपा बनाएगी सरकार (लीड-3) ( 19:51:13 Hrs ) रांची, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड में लोकप्रिय सरकार के गठन की कोशिशों के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से एक बार फिर हाथ मिलाते हुए मंगलवार को सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को विधायक दल का नेता चुन उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया है।
ये है भाजपा-झामुमो की प्रेम कहानी ( 19:46:21 Hrs ) नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। राजनीतिक दलों की आपसी प्रेम कहानी भी अजीब होती है। इस कहानी में मिलना और बिछुड़ना लगा रहता है। अब तक एक दूसरे से दुश्मनों जैसा सलूक करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एक बार फिर एक हो गए हैं।
दिल्ली से दैनिक उड़ान सेवा शुरू करेगी फिनएयर (लीड-1) ( 19:43:03 Hrs ) हेलसिंकी, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत में मजबूत मांग के चलते उत्तर पश्चिमी यूरोपीय देशों की प्रमुख विमानन कंपनी फिनएयर जल्द ही नई दिल्ली से दैनिक उड़ान सेवा की शुरुआत करेगी। इस विमान सेवा के परिचालन का समय यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक होगा।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में वेतन बढ़ाया जाए : सुब्बाराव ( 19:38:56 Hrs ) मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने मंगलवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुशल कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए वेतन में वृद्धि करके उन्हें निजी क्षेत्र के समकक्ष लाने की जरूरत है।
वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहें बैंक : मुखर्जी ( 19:36:54 Hrs ) नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय बैंक वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहें क्योंकि बदलते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के कारण सरकार भारतीय बैंकिंग क्षेत्र को विदेशी बैंकों के लिए खोल सकती है।
माओवादी सातवीं बार हारे प्रधानमंत्री का चुनाव (लीड-1) ( 19:35:13 Hrs ) सुदेशना सरकार
कैप्टन कोहली की रहस्यमय मौत की नए सिरे से होगी जांच ( 19:30:35 Hrs ) चंडीगढ़, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने युवा सैन्य अधिकारी कैप्टन सुमित कोहली की रहस्यमय मौत की नए सिरे से जांच करने का आदेश दे दिया है।
राष्ट्रमंडल खेल : 16 मामलों में सीवीसी की जांच जारी ( 19:28:39 Hrs ) नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (सीवीसी) राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े 16 मामलों को लेकर जांच कर रहा है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से मांगी गई जानकारी से यह खुलासा हुआ है।
स्वतंत्र निदेशकों की भूमिका समझाए मंत्रालय : संसदीय समिति ( 19:26:32 Hrs ) नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। एक संसदीय समिति ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से कहा कि वह स्वतंत्र निदेशकों की भूमिका की व्याख्या करे, उनकी जिम्मेदारियों और जवाबदेहियों को बताए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कंपनियों के बोर्ड पर उनकी उपस्थिति केवल औपचारिकता नहीं है।
पी.जे.थॉमस बने नए सीवीसी ( 19:12:31 Hrs ) नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने पी.जे.थॉमस को मंगलवार को नया मुख्य सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया।
बच्चे की मौत के मामले में भारतीय ने दोष स्वीकारा ( 18:44:44 Hrs ) मेलबर्न, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलया में तीन वर्षीय बालक गुरशान सिंह चन्ना की मौत के मामले में अदालत ने मंगलवार को भारतीय मूल के एक व्यक्ति को दोषी करार दिया।
पैगंबर का कार्टून बनाने वाले को पुरस्कार ( 18:37:45 Hrs ) बर्लिन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। वर्ष 2005 में पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून बनाने वाले डेनमार्क के कार्टूनिस्ट कर्ट वेस्टरगार्ड को बुधवार को जर्मनी में एम 100 मीडिया सम्मान दिया जाएगा। इस कार्टून में पैगम्बर को पगड़ी में बम बांधे हुए दिखाया गया था।
गिलार्ड फिर होंगी आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री (लीड-2) ( 18:33:28 Hrs ) सिडनी, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। लेबर पार्टी की नेता और आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड मंगलवार को दो निर्दलीय सांसदों का समर्थन हासिल कर अल्पमत सरकार के गठन की तैयारी में हैं। इससे 17 दिनों से चल रही राजनीतिक उठपटक पर अब विराम लग गया है।
मैच फिक्सिंग विवाद : हमीद से हो सकती है पूछताछ, अकमल फिर निशाने पर (लीड-1) ( 18:31:06 Hrs ) लंदन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान सामने आई स्पॉट फिक्सिंग की घटना को लेकर सनसनीखेज खुलासा करने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज यासिर हमीद से पूछताछ कर सकती है।
प्रधानमंत्री पद के चुनाव में फिर हारे माओवादी ( 18:28:18 Hrs ) काठमांडू, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। रिश्वत के आरोपों और हत्या के एक मामले में अपने एक सांसद को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने से शर्मसार नेपाली माओवादी पार्टी को और शर्मसार तब होना पड़ा जब मंगलवार को सातवीं बार भी वह प्रधानमंत्री पद का चुनाव हार गई। इसके साथ ही देश एक गंभीर राजनीतिक संकट में उलझ गया।
राहुल से नहीं मिल सके चप्पल पहने छात्र ( 18:27:17 Hrs ) नागपुर (महाराष्ट्र), 7 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के अकोला शहर में मंगलवार को पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के छात्रों से मुलाकात के एक कार्यक्रम के दौरान केवल उन्हीं छात्रों को प्रवेश की इजाजत दी गई, जो जूते पहने हुए थे।
सफदरजंग के डॉक्टर हड़ताल पर, सुरक्षा मांगी ( 18:21:39 Hrs ) नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। सफदरजंग अस्पताल परिसर में कुछ लोगों द्वारा चिकित्साकर्मियों के साथ हाथापाई किए जाने के बाद करीब 1,200 रेजीडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार को यहां काम रोक दिया। उन्होंने चिकित्साकर्मियों के लिए सुरक्षा की मांग की।
रिश्वत मामले की जांच करेगी नेपाल सरकार ( 18:05:17 Hrs ) काठमांडू, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए मंगलवार के सातवें दौर के चुनाव के पूर्व नेपाल की कार्यवाहक सरकार ने कहा कि वह उस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित करेगी, जिसमें विपक्षी माओवादी पार्टी द्वारा सांसदों के वोट खरीदने के लिए एक चीनी ‘मित्र’ से कथित रूप से लाखों रुपये की मांग की गई थी।
आईपीएल के एक खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग का संदेह : रिपोर्ट ( 17:58:58 Hrs ) मेलबर्न, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। मैच फिक्सिंग का 'जिन्न' इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर भी हावी होता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के दौरान एक खिलाड़ी ने जानबूझकर 'खराब प्रदर्शन' किया था। उस खिलाड़ी पर नजर रखी जा रही है।
शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 85 अंक उछला (राउंडअप) ( 17:47:57 Hrs ) मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। सेंसेक्स 85.01 और निफ्टी 27.05 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।
हरियाणा में गाय आयोग के गठन को मंजूरी ( 17:40:26 Hrs ) चण्डीगढ़, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के लिए तो गाएं एक महत्वपूर्ण राजनीतिक व धार्मिक मुद्दा हो सकती हैं लेकिन मंगलवार को हरियाणा की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने उनसे एक कदम आगे बढ़ते हुए राज्य में गाय आयोग के गठन को मंजूरी दे दी।
पंजाब में नियमित होंगे 14,000 संविदा शिक्षक ( 17:37:29 Hrs ) चण्डीगढ़, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब सरकार ने मंगलवार को यहां घोषणा की है कि राज्य के करीब 14,000 संविदा शिक्षकों को नियमित किया जाएगा।
हरियाणा विधानसभा के 30 विधायक निलंबित ( 17:35:44 Hrs ) चण्डीगढ़, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। राज्य के गृहमंत्री गोपाल कांडा के इस्तीफे को लेकर हरियाणा विधानसभा में हंगामा करने वाले मुख्य विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के 29 विधायकों और शिरोमणी अकाली दल के एक विधायक को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया।
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17
|
|
|