home page about us feedback download other service
   
   
IANS ENGLISH   
    

 
 अंतर्राष्ट्रीय
 अर्थव्यवस्था / व्यापार
 आतंकवाद
 आपदा/ दुर्घटना/ अपराध
 आव्रजन/ कानून/ अधिकार
 कला/ संस्कृति/ किताब
 कूटनीति
 खेल
 जीवनशैली/ फैशन
 धर्म
 प्रवासी
 फीचर
 मौसम/ वन्यजीव/ पर्यावरण
 रक्षा/ सुरक्षा
 राजनीति
 विज्ञान/ प्रौद्योगिकी
 शिक्षा
 समाज
 सिनेमा/ मनोरंजन
 स्वास्थ्य
 दृष्टिकोण
 लोकसभा चुनाव 2009
:: TOP STORIES
----------------------------------------------------------
-तेलुगू फिल्म निर्माता रामानायडू को फाल्के सम्मान (लीड-1)
-लाओस और कंबोडिया से रिश्ते मजबूत करेंगी राष्ट्रपति (लीड-1)
-कश्मीरी युवकों के वीडियो क्लिप की जांच शुरू
-राष्ट्रपति 10 दिनों की विदेश यात्रा पर रवाना
-दिल्ली में ईद-उल-फितर शनिवार को
-मप्र बस हादसे में 23 शव बरामद, नाराज लोगों का हंगामा (राउंडअप)
-अयोध्या फैसले का सबको सम्मान करना चाहिए : करात (लीड-1)

 Stories dated 08-09-2010
पाकिस्तान का दौरा करेगी अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम  ( 12:36:20 Hrs )
कराची, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ऐसे में जबकि विश्व की कोई भी क्रिकेट टीम आतंकवाद प्रभावित पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहती, अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान के साथ उसी के घर में मैच खेलने की इच्छा जाहिर की है।

'वर्जित क्षेत्र में धूम्रपान कर रहे थे देवगन'  ( 12:28:08 Hrs )
पणजी, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। 'एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा' (ईएसजी) ने मंगलवार को मीडिया के सामने दिए अभिनेता अजय देवगन के उस बयान का खंडन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईएसजी परिसर में धूम्रपान करने की अनुमति है।

महिला हॉकी विश्व कप : न्यूजीलैंड से भी हारी भारतीय टीम  ( 12:25:59 Hrs )
रोजारियो, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अर्जेंटीना में जारी महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को खेले गए पूल-ए के अपने पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से हार झेलनी पड़ी।

हिलेरी ने कुरान जलाने की योजना की निंदा की  ( 12:14:56 Hrs )
वाशिंगटन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्लोरिडा के एक गिरजाघर की कुरान को जलाने की योजना को अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 'अपमानजनक और शर्मनाक बताया है।'

शाइनी की नौकरानी का दावा, नहीं हुआ दुष्कर्म  ( 12:09:36 Hrs )
मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता शाइनी आहूजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली उनकी घरेलू नौकरानी ने पहले के बयान से पलटते हुए यहां एक अदालत में कहा है कि उनके साथ दुष्कर्म की घटना कभी हुई ही नहीं।

पति मेरी प्राथमिकता हैं : ईवा  ( 12:01:53 Hrs )
लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। बास्केटबॉल खिलाड़ी टोनी पार्कर की पत्नी व अभिनेत्री ईवा लांगोरिया पार्कर कहती हैं कि उनके पति उनकी पहली प्राथमिकता हैं और बाकी सब कुछ उनके बाद आता है।

नसबंदी के बाद पैदा हुईं जुड़वां बेटियां  ( 12:00:43 Hrs )
बांदा, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे में एक महिला ने नसबंदी के दो साल के भीतर ही जुड़वां बेटियों को जन्म देकर स्वास्थ्य विभाग के ‘हम दो-हमारे दो’ के नारे पर सवालिया निशान लगा दिया है। प्रभावित दंपति ने अधिकारियों से शिकायत कर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मप्र में हैं हजारों एड्स पीड़ित  ( 11:56:47 Hrs )
भोपाल, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में 17.5 हजार लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें से 71 प्रतिशत पुरुष और 29 प्रतिशत महिलाएं हैं। एड्स प्रभावितों में 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की संख्या 78 प्रतिशत है।

सकीना की जिंदगी बख्श दी जाए : इतालवी राष्ट्रपति   ( 11:55:37 Hrs )
रोम, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली के राष्ट्रपति ने ईरान से सकीना मोहम्मदी अस्तियानी को व्याभिचार के जुर्म में पत्थरों से मार-मारकर मौत के घाट न उतारने को कहा है।

बेटी के लिए फिक्रमंद रहती हैं जोवोविच  ( 11:28:25 Hrs )
लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री मिल्ला जोवोविच ने खुलासा किया है कि जब से वह मां बनी हैं तब से उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं और अब उन्हें खुद की नहीं बल्कि अपनी बेटी की फिक्र रहती है।

परमाणु दायित्व विधेयक में बदलाव चाहता है अमेरिका  ( 11:26:53 Hrs )
वाशिंगटन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। परमाणु संयंत्रों में संभावित दुर्घटना के लिए परमाणु उपकरणों के आपूर्तिकर्ताओं को भी जवाबदेह बनाने के लिए भारतीय संसद द्वारा पारित विधेयक में अमेरिका बदलाव करवाना चाहता है। अमेरिका ने कहा कि वह चाहेगा कि नई दिल्ली विधेयक में संभव परिवर्तनों पर विचार करे।

खनिकों पर बनेगी फिल्म  ( 11:07:01 Hrs )
सेन्टियागो, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। चिली के निर्देशक रॉडरिगो ऑर्टुजर खदान में महीने से फंसे 33 खनिकों पर एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। फिल्म से होने वाली पूरी कमाई खनिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए दान कर दी जाएगी।

जोवी की पार्टी में पुलिस पहुंची  ( 11:02:46 Hrs )
टोरंटो, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। गायक जॉन बॉन जोवी की पार्टी की खुशियां उस वक्त गायब हो गईं जब पुलिस ने उनके घर पहुंचकर उनसे बेहद शोरगुल वाली उस पार्टी को बीच में बंद करने के लिए कहा।

प्रशंसकों के चिल्लाने से तंग आ गए हैं बीबर  ( 10:38:29 Hrs )
लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पॉप गायक जस्टिन बीबर को उनके प्रशंसकों का उनसे बात करने की बजाए जोर-जोर से चिल्लाना व उनका नाम पुकारना बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और वह प्रशंसकों की इन हरकतों से तंग आ गए हैं।

पीलीभीत में मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात बाधित  ( 10:37:11 Hrs )
पीलीभीत, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बुधवार को एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से पीलीभीत-बरेली रेलमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया और इस व्यस्त मार्ग पर आवागमन ठप्प पड़ गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गागा ने बेयोन्से को तोहफे में दिया हीरे जड़ित चाबुक  ( 10:36:18 Hrs )
लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पॉप गायिका लेडी गागा ने गायिका बेयोन्से नोल्स के जन्मदिन पर तोहफे में उन्हें हीरों से जड़ा एक चाबुक भेंट किया है।

मेक्सिको के राष्ट्रपति के ट्विटर पर 100,000 प्रशंसक  ( 10:04:40 Hrs )
मेक्सिको, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको के राष्ट्रपति फिलिप काल्डेरॉन ने कहा कि ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर उनके 100,000 प्रशंसक हैं।

जहरीली शराब से 6 मरे, 7 पुलिसकर्मी निलंबित  ( 09:45:16 Hrs )
इलाहाबाद, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस और आबकारी विभाग के 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

ओबामा ने गिलार्ड को बधाई दी  ( 09:33:55 Hrs )
वाशिंगटन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड को सत्ता में वापसी करने पर मंगलवार को बधाई दी। आस्ट्रेलिया में 21 अगस्त को हुए संसदीय चुनावों के बाद 17 दिनों तक गतिरोध जारी था।

फिजी में भूकंप का तगड़ा झटका  ( 09:23:29 Hrs )
सुवा (फिजी), 8 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश फिजी के आसपास के इलाके में मंगलवार शाम भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए।

मिलेजुले रुख के साथ खुले देश के शेयर बाजार  ( 09:14:38 Hrs )
मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार बुधवार को कारोबार के आरंभ में मिलेजुले रुख के साथ खुले।

पूरे उत्तराखण्ड में लगता है नंदा देवी का मेला  ( 09:00:50 Hrs )
देहरादून, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पूरे कुमाऊं क्षेत्र सहित समूचे उत्तराखण्ड में आस्था और विश्वास के साथ मनाए जाने वाले नंदा देवी मेला महोत्सव की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। मेले की तैयारी में सामाजिक और धार्मिक संगठनों सहित प्रशासन जोर-शोर से जुटा हुआ है।

पाकिस्तान में क्रिकेट को अपनो ने 'लूटा'  ( 08:58:21 Hrs )
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों की करतूत ने क्रिकेट को एक बार फिर बदनाम कर दिया है। आनन-फानन में धन कमाने के उनके इस प्रयास ने पाकिस्तानी क्रिकेट को अब तक के सबसे बड़े संकट में धकेल दिया है।

सभी गांवों में बैंकिंग सुविधा सुलभ कराना चाहती है सरकार : प्रणब   ( 00:15:26 Hrs )
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि सरकार वर्ष 2011 तक 2000 की आबादी वाले सभी गांवों में बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराना चाहती है।

लिखने के लिए समय नहीं मिल पाता : व्यालार रवि  ( 00:09:43 Hrs )
नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने मंगलवार को कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद लिखने के लिए उन्हें समय नहीं मिल पाता।

  1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17  
 
-पगड़ी विवाद : सिखों की मांग पर पोलैंड झुका
-चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग : दक्षिण अफ्रीकी लायंस से भिड़ेंगे मुंबई के शेर
-ईद के जश्न पर महंगाई की मार
-चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग : 10 टीमों के बीच शुक्रवार से श्रेष्ठता की जंग
-सुरक्षित यात्रा के लिए ‘बुलेट बाबा’ से प्रार्थना!



--------------------------------------


    Click here for :
                            



अंतर्राष्ट्रीय  |  अर्थव्यवस्था / व्यापार  |  आतंकवाद  |  आपदा/ दुर्घटना/ अपराध  |  आव्रजन/ कानून/ अधिकार  |  कला/ संस्कृति/ किताब   |  कूटनीति  |  खेल  |  जीवनशैली/ फैशन  |  धर्म  |  प्रवासी  |  फीचर  |  मौसम/ वन्यजीव/ पर्यावरण  |  रक्षा/ सुरक्षा  |  राजनीति  |  विज्ञान/ प्रौद्योगिकी  |  शिक्षा  |  समाज  |  सिनेमा/ मनोरंजन  |  स्वास्थ्य  |  दृष्टिकोण  |  लोकसभा चुनाव 2009  |