|
|
:: TOP STORIES
----------------------------------------------------------
|
जर्मन बेकरी विस्फोट मामले में 2 की गिरफ्तारी (लीड-1) ( 14:57:47 Hrs ) मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पुणे की जर्मन बेकरी में हुए विस्फोट के सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस विस्फोट में 17 लोग मारे गए थे।
चीन में दीवार गिरने से 13 जख्मी ( 14:56:25 Hrs ) बीजिंग, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के शानक्सी प्रान्त में एक निजी नर्सरी स्कूल में दीवार गिरने की वजह से 13 बच्चों सहित एक शिक्षक घायल हो गया।
पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 6 मरे ( 14:55:58 Hrs ) इस्लामाबाद, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली इलाके में अफगानिस्तान सीमा के नजदीक एक अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम छह लोग मारे गए।
पीरामल ने एबॉट को दवा व्यापार की बिक्री का पहला चरण पूरा किया ( 14:54:58 Hrs ) मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पीरामल हेल्थकेयर ने इलिनॉयस स्थित कंपनी एबॉट हेल्थकेयर को अपने घरेलू फाम्र्यूलेशन (दवा निर्माण) व्यापार की बिक्री के सौदे का पहला चरण पूरा कर लिया है। पीरामल हेल्थकेयर ने 3.72 अरब डॉलर में अपने फाम्र्यूलेशन व्यापार की बिक्री के लिए एबॉट से सौदा तय किया था।
देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 65 करोड़ से ज्यादा हुई ( 14:53:50 Hrs ) नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। देश में जुलाई महीने में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 65.24 करोड़ हो गई है। जुलाई महीने में 1.69 करोड़ लोग नए मोबाइल उपभोक्ता बने हैं।
मैच फिक्सिंग विवाद : अकमल और बट्ट का मोबाइल खंगालेगी आईसीसी ( 14:53:22 Hrs ) लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस वर्ष जून में श्रीलंका में आयोजित एशिया कप के दौरान मैच फिक्सिंग की आशंका को देखते हुए पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल और ताजातरीन मैच फिक्सिंग विवाद के आरोपी सलमान बट्ट का मोबाइल फोन खंगालने का फैसला किया है।
अलगाववादी नेता गिलानी गिरफ्तार ( 14:46:42 Hrs ) श्रीनगर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी को जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
जर्मन बेकरी विस्फोट मामले में 2 गिरफ्तार ( 14:11:11 Hrs ) मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पुणे की जर्मन बेकरी में हुए विस्फोट के सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक व्यक्ति पुणे और दूसरा नासिक का रहने वाला है। यह जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर. आर. पाटिल ने बुधवार को दी।
चीन में तूफान, 2 लापता ( 13:48:37 Hrs ) बीजिंग, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन में शक्तिशाली तूफान की चपेट में आने से एक तेल शोधक कारखाना क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान समुद्र में गिरने के बाद दो लोग लापता हो गए हैं।
बिहार विधानसभा में नक्सली हिंसा होगी चुनौती(विश्लेषण) ( 13:47:34 Hrs ) पटना, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में छह चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती नक्सली हिंसा की होगी। पुलिस और प्रशासन इससे निपटने की तैयारियों में जुट गए हैं।
धरती के करीब से गुजरेंगे 2 क्षुद्रग्रह : नासा ( 13:39:21 Hrs ) वाशिंगटन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। दो क्षुद्र तारे (ऐस्टरॉइड) बुधवार को चंद घंटों के अंतराल पर धरती के करीब से गुजरेंगे। यह जानकारी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी है।
‘राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर दुनिया की निगाहें भारत पर’ ( 13:37:40 Hrs ) नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार करन जौहर दिल्ली के बुनियादी ढांचे से प्रभावित हैं और उम्मीद जताते हैं कि राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन सफल रहेगा और इससे भारत को दुनियाभर में उसकी साख बनाने में मदद मिलेगी।
नौकरानी ने कहा शाइनी ने नहीं किया दुष्कर्म (लीड-1) ( 13:35:35 Hrs ) मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता शाइनी आहूजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली उनकी घरेलू नौकरानी ने एक साल से भी लंबा समय गुजर जाने के बाद अब अपने पहले के बयान से पलटते हुए यहां एक अदालत में कहा कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना कभी हुई ही नहीं। वैसे चिकित्सा जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।
मैच फिक्सिंग विवाद : आमेर के सामने 'सबूत दो, प्रतिबंध से बचो' प्रस्ताव ( 13:17:46 Hrs ) लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मैच फिक्सिंग विवाद के आरोपी पाकिस्तान के युवा गेंदबाज मोहम्मद आमेर के सामने एक रोचक प्रस्ताव रखा है। आईसीसी ने आमेर से कहा है कि वह 'अपने साथियों के खिलाफ सबूत देकर आजीवन प्रतिबंध की सजा से बच सकते हैं।'
सेवानिवृत सैन्यकर्मियों के लिए आयोग बने: न्यायालय ( 13:16:44 Hrs ) नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों की शिकायतें सुनने और उनके निवारण के लिए केंद्र सरकार को एक स्वतंत्र आयोग का गठन करने का सुझाव दिया है।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, 6 और मरे ( 13:14:22 Hrs ) रायपुर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते छह और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सकों की हड़ताल जारी, मरीज बेहाल ( 13:13:30 Hrs ) नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सकों की हड़ताल बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहने से सैकड़ों मरीज बेहाल हैं।
श्रीनगर में कर्फ्यू, कश्मीर के अन्य हिस्सों में बंद ( 13:11:56 Hrs ) श्रीनगर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। कट्टर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के बुधवार को बंद के आह्वान के कारण जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में लगातार दूसरे दिन कर्फ्यू जारी है और घाटी के कुछ अन्य कस्बों में प्रतिबंध लगाए गए हैं।
इंदौर में बलात्कार व हत्या के आरोपी के घर में तोड़फोड़ ( 13:09:38 Hrs ) इंदौर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। इंदौर मे नौ वर्षीय बालिका की बलात्कार के बाद हुई हत्या से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर मोटर साइकिल में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बिहार में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल जारी ( 13:05:29 Hrs ) पटना, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राज्य सरकार के करीब तीन लाख कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल बुधवार को सत्रहवें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि चुनाव आचार संहिता उनकी हड़ताल में बाधक नहीं हैं।
अमेरिकी ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल ( 13:05:27 Hrs ) न्यूयार्क, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस स्टार स्पेन के राफेल नडाल वर्ष के चौथे और आखिरी ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
सकीना की मौत की सजा अमानवीय : ईयू ( 13:05:26 Hrs ) स्ट्रॉसबर्ग, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोस मैनुअल बारॉसो ने कहा है कि वह 43 वर्षीय ईरानी महिला सकीना मोहम्मदी अस्तियानी को पत्थरों से मार-मारकर मौत के घाट उतारने की सजा का फरमान सुनकर वह दहल उठे हैं और उन्हें लगता है कि यह कार्य इतना अमानुषिक है कि इसे शब्दों में बयान करना नामुकिन है।
छिपकर नृत्य अभ्यास करते हैं ब्रांड ( 12:42:52 Hrs ) लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटिश हास्य अभिनेता रसेल ब्रांड सार्वजनिक रूप से नृत्य करने में आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं और इसके लिए वह छिपकर नृत्य अभ्यास करते हैं।
रूस ने अमेरिका, ब्राजील से मांस आयात रोका ( 12:40:27 Hrs ) मास्को, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस ने सुरक्षा कारणों से अमेरिका, ब्राजील सहित चार देशों के सात संयंत्रों से मांस आयात पर बुधवार से प्रतिबंध लगा दिया।
थाई एयरवेज के विमान में बम की सूचना ( 12:38:34 Hrs ) लास एंजेलिस, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। थाई एयरवेज के एक विमान में बम होने की सूचना मिलने पर उसे अमेरिका के लास एंजेलिस में उतार कर खाली करवा लिया गया है।
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17
|
|
|