| ||||||||||||
|
वाशिंगटन, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। दुनिया में वर्ष 2009 में तेजी से विकास करने वाली दूसरी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद 'फोर्ब्स बेस्ट कंट्रीज फॉर बिजनेस' में भारत को 77वां स्थान हासिल हुआ है। इस सूची में अमेरिका दूसरे स्थान से खिसककर नौवें स्थान पर चला गया है। अफगानिस्तान में आईटी शिक्षा मुहैया कराएगी एनआईआईटी ( 21:06:39 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी के पेशेवर तैयार करने के लिए तकनीकी शिक्षा क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी 'एनआईआईटी' ने अफगानिस्तान के 'एरिया इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन' के साथ गुरुवार को एक करार पर हस्ताक्षर किया। सिक्किम में पर्यटन के विकास के लिए कर्ज देगा एडीबी ( 18:42:48 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। सिक्किम में पर्यटन स्थलों पर आधारभूत संरचनाएं विकसित करने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) दो करोड़ डॉलर का कर्ज देगा। अगस्त में रिकार्ड कारों की बिक्री (लीड-1) ( 18:06:48 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। बीते अगस्त महीने में देश में कारों की बिक्री में रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गई। अगस्त में कारों की बिक्री पिछले साल के इसी महीने की 1,20,681 कारों से 33.24 प्रतिशत बढ़कर 1,60,794 कारें हो गईं। एमओआईएल में 20 प्रतिशत विनिवेश करेगी सरकार ( 17:54:59 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार मिनी रत्न कंपनी मैग्नीज ओर इंडिया लिमिटेड (एमओआईएल) में अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी और महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश की सरकारें इस कंपनी में अपनी पांच-पांच हिस्सेदारी का विनिवेश करेंगी। सेंसेक्स 32 महीने के उच्च स्तर पर (राउंडअप) ( 17:41:11 Hrs ) मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 32 महीने के उच्च स्तर पर बंद हुआ। प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स में 133.95 और निफ्टी में 32.20 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। अगस्त में कारों की बिक्री 33 प्रतिशत बढ़ी ( 16:46:13 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अगस्त महीने में देश में कारों की बिक्री में भारी वृद्धि दर्ज की गई। अगस्त में कारों की बिक्री पिछले साल के इसी महीने की 1,20,681 कारों से 33.24 प्रतिशत बढ़कर 1,60,794 कारें हो गईं। सेंसेक्स में 133 और निफ्टी में 32 अंकों की बढ़त (लीड-1) ( 16:14:28 Hrs ) मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार के दौरान तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 132.95 अंक उछलकर 18,799.66 पर और निफ्टी 32.20 अंक बढ़कर 5640.05 पर बंद हुआ। खाद्य महंगाई दर बढ़कर 11.47 प्रतिशत हुई ( 13:55:24 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। फल, दूध और दालों की ऊंची कीमतों के चलते 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर बढ़कर 11.47 प्रतिशत हो गई। इससे पहले के सप्ताह में यह दर 10.86 प्रतिशत थी। बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार ( 11:57:32 Hrs ) मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार के कारोबार की शुरुआत में तीन अंक बढ़कर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी करीब एक अंक बढ़कर खुला। पारस्परिक सहयोग से बढ़ेगा द्विपक्षीय व्यापार : सिंधिया ( 00:23:33 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दक्षिण अमेरिकी देश, पेरू के साथ आर्थिक और व्यापारिक संबंध बढ़ाने पर जोर दिया है। टीवीएस मोटर 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी ( 22:52:32 Hrs ) चेन्नई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। दो पहिया वाहन बनाने वाली, टीवीएस मोटर कंपनी अपने उत्पादन को दोगुना करने के लिए अगले दो वर्षो में लगभग 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 7 राज्य चाहते हैं 36 नदियों का जुड़ाव ( 22:05:59 Hrs ) नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार देशभर की नदियों को आपस में जोड़ने के मामले पर दुविधा की स्थिति में है, इसके बावजूद सात राज्यों ने उनके शासन क्षेत्र में स्थित 36 नदियों को आपस में जोड़ने की मांग उठाई है। मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र पर कर तर्कसंगत हो: एसोचैम ( 20:32:46 Hrs ) नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। उद्योग संगठन एसोचैम ने बुधवार को कहा कि सरकार मीडिया और मनोरंजन उद्योग पर लग रहे दोहरे कर के मुद्दे को सुलझाने के लिए वस्तु एवं सेवा कर को तर्कसंगत बनाए। मोजाम्बिक और दक्षिण अफ्रीका में खदानें खरीदेगी एनएमडीसी ( 20:07:28 Hrs ) कोलकाता, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकारी क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) दक्षिण अफ्रीका और मोजाम्बिक में खदानें खरीदने की योजना बना रही है। कोयला मंत्रालय ने 97 कोयला क्षेत्र वापस लेने की चेतावनी दी ( 19:33:45 Hrs ) नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। कोयला मंत्रालय ने विभिन्न सरकारी और निजी कंपनियों को आवंटित 97 कोयला और लिग्नाइट क्षेत्रों का विकास नहीं करने के मामले में कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया है। विमानन क्षेत्र के लिए कर्ज सीमित करेगा बैंक ऑफ इंडिया ( 19:23:26 Hrs ) नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए अपने कुल कर्ज को 4,000 करोड़ रुपये तक सीमित रखेगा। हिमाचल में सेब की फसलों को चमगादड़ों से नुकसान ( 19:02:04 Hrs ) शिमला, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। यूं तो सेब की फसलों को कीटों से बचाने में चमगादड़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, लेकिन इस बार सेब उत्पादन के गढ़ माने जाने वाले शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में चमगादड़ों ने सेब की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। टाटा स्टील नहीं बेचेगी अफ्रीकी इकाई ( 17:52:49 Hrs ) कोलकाता, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। टाटा स्टील ने दक्षिण अफ्रीका में अपने संयंत्र को बेचने की किसी भी योजना से इंकार करते हुए मीडिया में इस संबंध में प्रकाशित खबरों को खारिज किया है। आगरा में 'जूता मंडी' की शुरुआत ( 17:25:18 Hrs ) आगरा, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। आगरा में देश की पहली 'जूता मंडी' (जूता बाजार) स्थापित की गई है। उत्तर प्रदेश के शहरी विकास एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मंगलवार को इस मंडी का उद्घाटन किया। देश में मोबाइल फोन कनेक्शनों की संख्या 65 करोड़ के पार (लीड-1) ( 17:12:51 Hrs ) नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। देश में मोबाइल फोन कनेक्शनों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। एक अगस्त तक देश में इसकी संख्या 65.24 करोड़ हो गई। जुलाई महीने में दूरसंचार कंपनियों ने 1.69 करोड़ नए कनेक्शन जारी किए। शेयर बाजार में हल्की मजबूती, सेंसेक्स 22, निफ्टी 4 अंक बढ़ा (राउंडअप) ( 16:43:09 Hrs ) मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को हल्की मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स में 21.65 अंक की मजबूती दर्ज की गई और निफ्टी 3.85 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 22 अंक बढ़ा, निफ्टी में भी हल्की बढ़त (लीड-1) ( 16:13:54 Hrs ) मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को हल्की मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स में 21.65 अंक की मजबूती दर्ज की गई और निफ्टी 3.85 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। पूर्व प्रमुख हर्ड के ओरेकल जाने पर एचपी ने ठोंका मुकदमा ( 15:00:09 Hrs ) सैन फ्रांसिस्को, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व प्रमुख मार्क हर्ड के प्रतिद्वंद्वी कंपनी ओरेकल में अध्यक्ष के तौर पर नौकरी पाने के एक दिन बाद कंप्यूटर कंपनी हॉलेट पेकर्ड (एचपी) ने एक गोपनीय समझौते को भंग करने के लिए हर्ड पर मुकदमा किया है। पीरामल ने एबॉट को दवा व्यापार की बिक्री का पहला चरण पूरा किया ( 14:54:58 Hrs ) मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पीरामल हेल्थकेयर ने इलिनॉयस स्थित कंपनी एबॉट हेल्थकेयर को अपने घरेलू फाम्र्यूलेशन (दवा निर्माण) व्यापार की बिक्री के सौदे का पहला चरण पूरा कर लिया है। पीरामल हेल्थकेयर ने 3.72 अरब डॉलर में अपने फाम्र्यूलेशन व्यापार की बिक्री के लिए एबॉट से सौदा तय किया था। 1 2 3
|
|
||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||