| ||||||||||||
|
सिडनी, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के साथ निकट संबंधों के प्रतीक के तौर पर सिडनी स्थित न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। बच्चे की मौत के मामले में भारतीय ने दोष स्वीकारा ( 18:44:44 Hrs ) मेलबर्न, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलया में तीन वर्षीय बालक गुरशान सिंह चन्ना की मौत के मामले में अदालत ने मंगलवार को भारतीय मूल के एक व्यक्ति को दोषी करार दिया। 11-12 सितम्बर को नहीं चलेगी मैत्री एक्सप्रेस ( 14:50:02 Hrs ) नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलकाता और ढाका के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस इस सप्ताहांत में अपनी सेवाएं नहीं देगी। ईद को देखते हुए इस सेवा को रद्द किया गया है। सिंगापुर में मंदिर में उमड़ रही है भीड़ ( 21:28:01 Hrs ) सिंगापुर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल में स्थित 5,000 साल पुराने एक मंदिर में स्थापित देवता की प्रतिमा के प्रतिरूप के दर्शन के लिए सिंगापुर में भारतीयों की भीड़ उमड़ रही है। कनाडा में गुरुद्वारा चुनाव पर न्यायालय की रोक ( 17:25:42 Hrs ) वेंकूवर, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। एक अदालत द्वारा इस हफ्ते कनाडा के सबसे पुराने रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे का चुनाव रोके जाने के बाद स्थानीय सिख समुदाय के उदारवादी और कट्टरवादी धड़ों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया। अमेरिकी धारावाहिक 'आउटसोस्र्ड' में पूजा ( 12:09:53 Hrs ) नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। अचानक ही फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं पूर्व भारतीय सुंदरी व अभिनेत्री पूजा बत्रा अब हॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगी। वह जल्दी ही एक अमेरिकी धारावाहिक 'आउटसोस्र्ड' में अभिनय करती दिखेंगी। ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला ने खुदकुशी की ( 22:57:55 Hrs ) लंदन, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन में अपने परिवार की खातिर अपने असफल विवाह को बचाने की कोशिश करने वाली महिला ने आखिरकार खुदकुशी कर ली। मानव तस्करों के चंगुल से बचाए गए 24 भारतीय ( 11:32:37 Hrs ) इपोह (मलेशिया), 3 सितम्बर (आईएएनएस)। मलेशिया में मानव तस्करी का शिकार बने 24 भारतीयों को मुक्त करा लिया गया है। उन्हें एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। ‘पिटाई से हुई भारतीय दुकानदार की मौत’ ( 10:02:44 Hrs ) लंदन, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की एक अदालत में अभियोजन पक्ष ने कहा कि 20 फरवरी को भारतीय मूल के एक दुकानदार गुरमेल सिंह की मौत लुटेरों की पिटाई से हुई। पेंटिंग्स में सिमटी महाभारत काल की कहानियां ( 14:14:07 Hrs ) काठमांडू, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। नेपाल में रहने वाली भारतीय अनुवादक व लेखिका कुर्ची दासगुप्ता ने नौवीं से आठवीं शताब्दी ईसा पूर्व के महाभारत काल की कहानियों को अपनी पेंटिंग्स में प्रस्तुत किया है। कौरवों-पांडवों के युद्ध, द्रोपदी, कृष्ण और गांधारी जैसे चरित्रों को ध्यान में रखकर उकेरी गई उनकी इन पेंटिंग्स की दूसरी श्रृंखला 'बिशॉय महाभारत' का लंदन स्थित नेहरू केंद्र में सात से 10 सितंबर तक प्रदर्शन होगा। चीन में विमान हादसे की जांच के लिए कार्यदल ( 17:33:54 Hrs ) बीजिंग, 30 अगस्त (आईएएनएस)। चीन ने बीते दिनों हुए विमान हादसे की जांच के लिए सोमवार को एक कार्यदल का गठन किया गया। इस विमान हादसे में 42 लोग मारे गए थे। भारतीय मूल की आर्ची पंजाबी को एमी पुरस्कार (लीड-1) ( 12:24:48 Hrs ) लास एंजेलिस, 30 अगस्त (आईएएनएस)। ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ और ‘ईस्ट इज ईस्ट’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं भारतीय मूल की ब्रिटिश अभिनेत्री आर्ची पंजाबी को यहां ‘62वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स’ में ‘द गुड वाइफ’ में अभिनय के लिए ड्रामा श्रंखला की सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का एमी पुरस्कार मिला है। रोमा के निष्कासन पर भारत से हस्तक्षेप की मांग (राउंडअप) ( 23:36:48 Hrs ) टोरंटो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा में भारतीय मूल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और नेता उज्जल दोसांझ ने फ्रांस से भारतीय मूल के रोमा लोगों के निष्कासन पर सवाल खड़ा किया है, इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर फ्रांस के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भारत का आह्वान किया है। यहीं पर प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। फ्रांस से रोमा के निष्कासन के खिलाफ आवाज उठाए भारत (लीड-1) ( 20:44:24 Hrs ) टोरंटो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा में भारतीय मूल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और नेता उज्जल दोसांझ ने कहा कि भारतीय मूल के रोमा लोगों के निष्कासन के मामले में भारत को फ्रांस के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। फ्रांस से रोमा लोगों का निष्कासन दुर्भाग्यपूर्ण : व्यालार रवि ( 19:54:49 Hrs ) नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस से भारतीय मूल के रोमा लोगों के सामूहिक निष्कासन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वह इस मामले पर पुनर्विचार करेंगे।" फ्रांस से भारतीय मूल के लोगों के निष्कासन का विरोध ( 19:10:13 Hrs ) गुरमुख सिंह गिरफ्तार फिल्मकार के संपर्क में है भारतीय वाणिज्य दूतावास ( 16:40:24 Hrs ) नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय वाणिज्य दूतावास अमेरिका में गिरफ्तार हुए एक भारतीय नागरिक के संपर्क में है। उसे हॉस्टन हवाईअड्डे पर अपने सामान के साथ एक ऐसी वस्तु ले जाते पकड़ा गया था, जिसे ले जाना निषेध है। मलेशिया में प्रशासनिक सेवाओं में भारतीयों से अधिक हैं चीनी ( 17:09:48 Hrs ) कुआलालंपुर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मलेशिया में प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत भारतीयों की तुलना में चीनी मूल के लोगों की संख्या कहीं अधिक हैं। छह प्रतिशत चीनी लोगों के मुकाबले केवल चार प्रतिशत भारतीय ही प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं। इन सेवाओं में चीनियों की संख्या 2007 से दुगुनी हो गई है। पाकिस्तान बाढ़ : राहत कार्यो में गोवा समुदाय की मदद ( 13:53:16 Hrs ) पणजी, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यो में मदद पहुंचा रहे लोगों में गोवा मूल के पाकिस्तानी लोगों का एक छोटा समूह भी शामिल हो गया है। आपदा में दो करोड़ लोग प्रभावित हुए थे। छात्रा से बलात्कार करने वाले भारतीय को कैद ( 13:19:22 Hrs ) मेलबर्न, 25 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में एक विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में एक भारतीय नागरिक को 13 वर्ष की सजा सुनाई गई है। अमेरिका में जेहादी साहित्य के साथ भारतीय गिरफ्तार ( 15:23:54 Hrs ) न्यूयार्क, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के हॉस्टन में जॉर्ज बुश अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक भारतीय को जेहादी साहित्य के साथ गिरफ्तार किया गया। अमेरिका के शालीन युवा उद्यमियों की सूची में 4 भारतीय भी ( 22:49:13 Hrs ) वाशिंगटन, 23 अगस्त (आईएएनएस)। इंक पत्रिका की "30 अंडर 30 : अमेरिका के शालीन युवा उद्यमी" की सूची में चार भारतीय मूल के अमेरिकियों के नाम भी शामिल हैं। ये उद्यमी अनोखा ब्रांड खड़ा कर रहे हैं, पैसे बना रहे हैं और हमारे व्यापार के तरीके बदल रहे हैं। मलेशिया में भारतीय मूल का सांसद गिरफ्तार ( 14:16:46 Hrs ) इपोह(मलेशिया), 23 अगस्त (आईएएनएस)। मलेशिया में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे भारतीय मूल के मलेशियाई सांसद एम. कुलसेगरन को गिरफ्तार करके हथकड़ी लगाई गई। प्राचीन प्रवासियों की स्मृति में कोलकाता में बनेगा स्मारक ( 19:56:21 Hrs ) नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अगले वर्ष के प्रारंभ में कोलकाता में एक प्रवासी स्मारक का उद्घाटन किया जाएगा। यह भारत के प्राचीन प्रवासियों के प्रति एक श्रद्धांजलि के रूप में होगी। अपहरण की साजिश में 2 गिरफ्तार ( 18:22:46 Hrs ) चण्डीगढ़, 20 अगस्त (आईएएनएस)। किसी व्यक्ति के अपहरण की साजिश रच रहे एक आस्ट्रेलियाई नागरिक और एक अनिवासी भारतीय को चण्डीगढ़ में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 1 2 3
|
|
||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||