| ||||||||||||
|
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्यों (एमडीजी) पर आवश्यक कार्रवाई को रेखांकित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र नई दिल्ली के पुराना किला परिसर में 18 सितंबर की शाम छह बजे से एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन यूरोपीय संघ, ऑक्सफैम इंडिया, सेव द चिल्ड्रेन, एशियन डेवलपमेंट बैंक और वादा ना तोड़ो अभियान की संयुक्त साझेदारी से आयोजित किया जा रहा है। पेंगुइन ने 'मैन बुकर' पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा की ( 17:55:35 Hrs ) नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रकाशन कंपनी 'पेंगुइन-बुक्स इंडिया' ने बुधवार को 2010 के 'मैन बुकर' पुरस्कार के लिए नामित हुई उनके यहां से प्रकाशित तीन किताबों के नामों की घोषणा की। कनाडा में सुदर्शन को पुरस्कार ( 15:49:02 Hrs ) भुवनेश्वर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। कनाडा में 'कैनेडियन नेशनल एग्जीबीशन' (सीएनई) में प्रदर्शित उड़ीसा के कलाकार सुदर्शन पटनायक की कलाकृति 'लॉर्ड गणेशा' ने 'पीपल्स चॉइस' पुरस्कार जीता है। यह बालु से बनी कलाकृतियों की पहली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के स्पर्श पर रोक ( 21:46:08 Hrs ) खंडवा, 7 सितम्बर(आईएएनएस)। प्रमुख ज्योतिर्लिंग में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के क्षरण को रोकने के लिए जलाभिषेक करने से लेकर पूजन सामग्री चढ़ाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने क्षरण के मुद्दे पर धर्माचार्यों से विचार-विमर्श करने का निर्णय लिया है। वैज्ञानिकों ने बनाई शेक्सपीयर की तस्वीर ( 19:52:34 Hrs ) लंदन, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों ने 3डी कंप्यूटर प्रौद्योगिकी की मदद से कवि और नाटककार विलियम शेक्सपीयर की पहली वास्तविक तस्वीर बनाई है। थंगल को 'इमर्जिग राइटर्स अवार्ड' ( 16:33:56 Hrs ) तिरूवनंतपुरम, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। दुबई रहने वाली विज्ञापन कार्यकारी अधिकारी और लेखिका साहिरा थंगल को प्रथम 'इमर्जिग राइटर्स अवार्ड' के लिए चुना गया है। एक से तीन अक्टूबर तक चलने वाले कोवलम साहित्य समारोह के दौरान उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। ब्लेयर पर फेंके गए जूते और अंडे (लीड-1) ( 21:21:58 Hrs ) लंदन, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पर शनिवार को आयरलैंड के डबलिन में ओ'कॉóोल स्ट्रीट पर अंडे और जूते फेंके गए। लेह के लिए कोष जुटा रहे हैं छायाकार ( 19:39:41 Hrs ) नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। देश भर के शीर्ष 35 छायाकारों ने जम्मू एवं कश्मीर के लेह कस्बे के पुनर्निर्माण के लिए अपने कैमरों के जरिए कोष जुटाने का प्रयास किया है। बादल फटने के कारण आई भयानक बाढ़ में लेह का अधिकांश हिस्सा तबाह हो गया था। कृष्ण का संदेश फैलाने में नेपाल का भागीदार बना भारत ( 20:10:39 Hrs ) काठमांडू, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीकृष्ण के संदेशों वाली भगवद्गीता को हिंदू धर्म और दर्शन का सार माना जाता है। इसे दुनिया के सबसे प्रभावशाली ग्रंथों में से एक माना जाता है लेकिन इसी की अगली कड़ी 'अनुगीता' के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। पेंटिंग्स में सिमटी महाभारत काल की कहानियां ( 14:14:07 Hrs ) काठमांडू, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। नेपाल में रहने वाली भारतीय अनुवादक व लेखिका कुर्ची दासगुप्ता ने नौवीं से आठवीं शताब्दी ईसा पूर्व के महाभारत काल की कहानियों को अपनी पेंटिंग्स में प्रस्तुत किया है। कौरवों-पांडवों के युद्ध, द्रोपदी, कृष्ण और गांधारी जैसे चरित्रों को ध्यान में रखकर उकेरी गई उनकी इन पेंटिंग्स की दूसरी श्रृंखला 'बिशॉय महाभारत' का लंदन स्थित नेहरू केंद्र में सात से 10 सितंबर तक प्रदर्शन होगा। ब्राउन ने ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी: टोनी ब्लेयर ( 19:21:27 Hrs ) लंदन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। लेबर पार्टी के नेता और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने बुधवार को प्रकाशित अपनी आत्मकथा में खुलासा किया है कि तत्कालीन वित्त मंत्री और लेबर पार्टी के नेता गॉर्डन ब्राउन ने उन्हें 'सम्मान के लिए पैसा' घोटाले को लेकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। जन्माष्टमी : मुंबई में दही हांडी की तैयारियां जोरों पर ( 15:14:53 Hrs ) मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई और उसके आस-पास के शहरों में इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से जुड़े लोकप्रिय खेल दही हांडी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कई स्थानों पर तो इसके लिए 25 लाख रुपये तक का पुरस्कार रखा गया है जबकि पिछले साल स्वाइन फ्लू फैलने के कारण इस त्योहार का जश्न फीका रहा था। जन्माष्टमी : यमुना में उफान के साथ ब्रज में उत्साह ( 14:43:14 Hrs ) आगरा/मथुरा, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीकृष्ण की जन्मभूमि में यमुना की बाढ़ पहुंचने के साथ वृंदावन, मथुरा और आगरा में जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए उत्साहित श्रद्धालु घाटों पर जमा हो गए हैं। सदियों पहले जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था तब भी शायद यमुना नदी ऐसे ही उफान पर थी। जमाष्टमी : श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा बिहार ( 14:32:06 Hrs ) पटना, 1 सितंबर (आईएएनएस)। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पटना सहित बिहार के अधिकांश मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है। सैकड़ों साल बाद मिला खंडित प्रतिमा सिर ( 11:33:55 Hrs ) रोम, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। वर्जिन मैरी की 15वीं शताब्दी की खंडित प्रतिमा को सिर खोज लिया गया है। कथित तौर पर 200 वर्ष पहले इसे चुरा लिया गया था। 23 किताबें लिखेगा पॉटर का 6 वर्षीय प्रशंसक ( 16:00:36 Hrs ) लंदन, 27 अगस्त (आईएएनएस)। हैरी पॉटर के प्रशंसक और अपने कुत्ते पर एक लघु उपन्यास लिख चुके ब्रिटेन के एक छह वर्षीय लड़के ने 23 किताबें लिखने के लिए एक प्रकाशन अनुबंध किया है। ईद पर पाकिस्तान में प्रदर्शित नहीं होगी कोई भारतीय फिल्म ( 15:22:49 Hrs ) इस्लामाबाद, 27 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान सरकार ने तय किया है कि वह ईद पर किसी नई भारतीय फिल्म के प्रदर्शन की इजाजत नहीं देगी। यह कदम स्थानीय फिल्मोद्योग की मांग पर उठाया गया है। रेस्तरां, साबुन के नाम संतूर पर रखने से खुश हैं शिव ( 11:57:54 Hrs ) नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। संतूर वादक शिव कुमार शर्मा द्वारा 1955 में संतूर वादन की सार्वजनिक प्रस्तुति देने से पहले तक यह वाद्य यंत्र जम्मू एवं कश्मीर तक ही सीमित था। इस प्रस्तुति के 55 साल बाद शर्मा को गर्व है कि साबुन और रेस्तरां तक के नाम इस वाद्य यंत्र पर रखे जा रहे हैं। बारिश कम नहीं कर पाई राखी पर्व का उत्साह ( 20:21:10 Hrs ) नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तेज बारिश और सड़कों पर जलभराव शहर में रक्षाबंधन पर्व के उत्साह को कम नहीं कर पाया। पुरुष अपनी कलाइयों पर बहनों से राखियां बंधवाकर गर्व महसूस कर रहे थे और महिलाएं अपने भाइयों से मिलने के लिए लंबी दूरी की यात्राएं करती देखी गईं। केरल में ओणम की धूम ( 20:01:54 Hrs ) तिरूवनतंपुरम, 23 अगस्त (आईएएनएस)। केरल में सोमवार तड़के सफेद और सुनहरे रंग की साड़ियां पहने महिलाएं और धोती पहने पुरुष मंदिरों में ओणम के पावन अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए जुटे। महिलाओं ने इस मौके पर घरों के बाहर सुंदर फूलों से रंगोलियां बनाई। प्रधानमंत्री का महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित करने का आह्वान ( 15:54:01 Hrs ) नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस त्यौहार के माध्यम से देश में महिलाओं की गरिमा को सुनिश्चित करने और समाज में शांति को बढ़ावा देने का प्रयास होना चाहिए। मोना लिजा की मुस्कान राज खुला ( 18:13:53 Hrs ) लंदन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। लियोनाडरे डी विंसी की प्रसिद्ध रचना, मोना लिजा की मुस्कान का राज अब खुल गया है। वैज्ञानिकों ने उस तकनीक का पता लगा लिया है, जिसके जरिए पुनर्जागरण काल के इस चित्रकार ने रहस्यमयी अभिव्यक्ति के प्रदर्शन के लिए एक स्पेशन इफेक्ट तैयार किया था। लंदन में प्रदर्शित होगा दुनिया का सबसे बड़ा कागजी झूमर ( 16:32:24 Hrs ) नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। इन बच्चों का अभावग्रस्त परिस्थितियों में जीवन जीना भी इनके हौंसलों को नहीं तोड़ पाया और इन्होंने दुनिया को यह दिखा दिया है कि सुविधाहीन होने के बाद भी मिसाल पेश की जा सकती है। एक स्वयं सेवी संस्था से जुड़े इन 8,000 बच्चों ने दुनिया का सबसे बड़ा कागज का झूमर 'द लाइट' बनाया है। शफकत की 4 भारतीय शहरों में संगीत यात्रा ( 13:39:43 Hrs ) नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। प्रख्यात शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद अमानत अली खान के बेटे पाकिस्तानी गायक शफकत अमानत अली 'कभी अलविदा न कहना' फिल्म के लोकप्रिय गीत 'मितवा' में अभिनेता शाहरुख खान के लिए अपनी आवाज दे चुके हैं। वह भारत में 24 अगस्त से चार शहरों में अपनी संगीत यात्रा शुरू कर रहे हैं। 'जयपुर किसी अजूबे से कम नहीं' ( 00:33:06 Hrs ) जयपुर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के जयपुर नगर की बसावट, शिल्प और पर्यटन स्थलों को देखकर नेशनल एसेम्बली ऑफ अफगानिस्तान के सदस्यों ने शहर की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि उनके लिए जयपुर किसी अजूबे से कम नहीं है, यह दुनिया के सुंदरतम शहरों में से एक है। 1 2 3
|
|
||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||