| ||||||||||||
|
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने गुरुवार को यहां अपने मंत्रालय के उच्चा शिक्षा विभाग के पहले न्यूज़लेटर का विमोचन किया। अफगानिस्तान में आईटी शिक्षा मुहैया कराएगी एनआईआईटी ( 21:06:39 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। सूचना प्रौद्योगिकी के पेशेवर तैयार करने के लिए तकनीकी शिक्षा क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी 'एनआईआईटी' ने अफगानिस्तान के 'एरिया इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन' के साथ गुरुवार को एक करार पर हस्ताक्षर किया। ज्यादातर युवतियों को पसंद है शिक्षित परिवार में विवाह ( 08:04:51 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर वैवाहिक सेवा प्रदान करने वाली वेबसाइट 'शादी डॉट कॉम' ने 'लिटरली, आई डू!' (मैं साक्षर बनूंगा!) नाम से एक मत-सर्वेक्षण कराया है, जिसमें इस वेबसाइट से जुड़े सदस्यों ने शिक्षा एवं साक्षरता को काफी महत्व दिया है। प्राचार्य पर अश्लील फिल्म दिखाने का आरोप ( 19:54:50 Hrs ) सागर, 8 सितम्बर,(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शासकीय महाविद्यालय की एक प्राध्यापिका ने प्राचार्य पर अश्लील फिल्म दिखाने तथा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 11 इंजीनियरिंग छात्रों पर धोखाधड़ी का आरोप(लीड-1) ( 19:03:41 Hrs ) चण्डीगढ़, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकार द्वारा संचालित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में अनिवासी भारतीयों के लिए आरक्षित सीटों पर प्रवेश में अनियमितता की शिकायत के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को कॉलेज में छापे के दौरान 11 छात्रों पर जाली दस्तावेज प्रस्तुत करने के मामले में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। ग्रामीण इलाकों में शिक्षकों की अनुपस्थिति से सोनिया चिंतित ( 15:33:49 Hrs ) नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की अनुपस्थिति पर बुधवार को चिंता जताई और कहा कि उनको सरकार द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालयों के स्तर तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। चण्डीगढ़ में इंजीनियरिंग कॉलेजों पर सीबीआई का छापा ( 15:31:05 Hrs ) चण्डीगढ़, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकार द्वारा संचालित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में अनिवासी भारतीयों के लिए आरक्षित सीटों पर प्रवेश में अनियमितता की शिकायत के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को कॉलेज में छापा मारा। निशंक ने की प्राथमिक शिक्षा निदेशालय बनाने की घोषणा ( 22:42:34 Hrs ) देहरादून, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा के स्तर को मजबूत बनाने के लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने और राज्यों की तरह अलग से प्राथमिक शिक्षा निदेशालय बनाने की घोषणा की। जनांदोलन ही साक्षरता के लक्ष्य को पाने को एकमात्र उपाय : निशंक ( 21:06:22 Hrs ) देहरादून, 7 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश में शत प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को जन आंदोलन चलाकर ही पूरा किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने राज्य की जनता से अपील की है कि वह इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। पंजाब में नियमित होंगे 14,000 संविदा शिक्षक ( 17:37:29 Hrs ) चण्डीगढ़, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब सरकार ने मंगलवार को यहां घोषणा की है कि राज्य के करीब 14,000 संविदा शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। मध्य प्रदेश में अक्षर ज्ञान से दूर है आधी नारी आबादी (साक्षरता दिवस 8 सितम्बर पर विशेष) ( 16:32:11 Hrs ) भोपाल, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अक्षर ज्ञान या यूं कहें कि शिक्षा, जीवनस्तर में सुधार लाने की पहली सीढ़ी है और महिला बालक की पहली गुरू होती है, मगर मध्य प्रदेश में बालक की पहली गुरू नारी की आधी आबादी ही उस अक्षर ज्ञान को हासिल कर पाई है, जिसके जरिए वह भावी पीढ़ी को जीवनस्तर में सुधार की सीख दे सकती है। कॉलेज पहुंचे सैन्य अधिकारी, छात्रों को प्रेरित किया ( 15:12:16 Hrs ) आगरा, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। जब सेना के चार वरिष्ठ अधिकारी यहां अपने पुराने स्कूल सेंट पीटर्स कॉलेज पहुंचे, तो छात्रों के साथ उनका अनूठा मेल-मिलाप एक यादगार पल बन गया। यही नहीं उन्होंने कुछ स्कूली छात्रों को तो सेना में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया। ये अधिकारी स्कूल की 165वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम में वहां पहुंचे थे। स्कूल की छत ढही, 1 की मौत, 13 घायल ( 12:02:18 Hrs ) कानपुर, 7 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मंगलवार को एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल की छत ढह जाने से एक छात्र की मौत हो गई जबिक 13 अन्य घायल हो गए। अंधियारे से उजाले की ओर (साक्षरता दिवस 8 सितंबर पर विशेष) ( 10:51:45 Hrs ) नई दिल्ली, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। साक्षरता वक्त की जरूरत है। यही वह प्रकाश-पुंज है जो दुनिया के करोड़ों लोगों को अज्ञानता के अंधियारे से निकालकर उनके जीवन में ज्ञान का उजाला फैला सकता है। साक्षरता का सामाजिक एवं आर्थिक विकास से गहरा संबंध है। इसी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 17 नवंबर, 1965 को आठ सितंबर का दिन विश्व साक्षरता दिवस के लिए निर्धारित किया था। देश के 312 शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित (लीड-1) ( 00:11:33 Hrs ) नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने रविवार को शिक्षक दिवस पर देशभर के 312 शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें राजधानी दिल्ली सहित 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षक शामिल हैं। राजस्थान के 15 शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ( 23:10:03 Hrs ) नई दिल्ली, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने रविवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में राजस्थान के 15 शिक्षकों को सम्मानित किया। त्रिपुरा में स्कूल खाली करेंगे सुरक्षा बल ( 20:31:27 Hrs ) अगरतला, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। त्रिपुरा सरकार ने रविवार को सुरक्षा बलों को उन सरकारी स्कूलों को तत्काल खाली करने का निर्देश दिया है जिन पर उन्होंने कब्जा जमा रखा है। विटामिन-ए मसला : 12 छात्राएं फिर अस्पताल में भर्ती ( 17:55:15 Hrs ) सिरसा (हरियाणा), 5 सितम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा के सिरसा जिले में विटामिन-ए की खुराक दिए जाने से कुछ ही दिनों पहले बीमार हुईं लगभग 100 छात्रों में से 12 को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परीक्षा के दौरान तेलंगाना में छिटपुट हिंसा (लीड-1) ( 16:51:15 Hrs ) हैदराबाद, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की रविवार को आयोजित परीक्षा के दौरान तेलंगाना क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाएं हुईं। तेलंगाना समर्थक छात्रों ने या तो परीक्षा का बहिष्कार किया या परीक्षा केंद्रों पर प्रदर्शन किया। मप्र में शिक्षकों की स्थिति मजदूरों से बदतर! ( 16:16:50 Hrs ) भोपाल, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अपने देश में गुरु का सनातन काल से ही सम्मान होता आ रहा है और उनका दर्जा ईश्वर से भी ऊपर माना जाता है लेकिन मध्य प्रदेश में तो सरकार ने गुरुओं का बुरा हाल कर दिया है। कहीं उन्हें मजदूरों से भी कम वेतन मिल रहा है तो कहीं उनसे पढ़ाई के अलावा कई अन्य काम लिए जा रहे हैं। उड़ीसा में जनजातीय छात्रों को मिलेगी कोचिंग की सुविधा ( 15:53:39 Hrs ) भुवनेश्वर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। उड़ीसा में जनजातीय छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद के लिए अगले महीने से उच्च तकनीकी युक्त कोचिंग कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कश्मीर में जनजीवन सामान्य ( 13:07:57 Hrs ) श्रीनगर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में अलगाववादियों की ओर से बंद का आह्वान न करने और प्रशासन की ओर से कर्फ्यू न लगाने की वजह से रविवार को आम जनजीवन पटरी पर लौट आया। बच्चों में मानवीय गुण विकसित करें शिक्षक : अल्वा ( 22:05:53 Hrs ) देहरादून, 4 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड की राज्यपाल मारग्रेट अल्वा ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य के सभी शिक्षकों को बधाई दी और आह्वान किया कि वे बच्चों में मानवीय गुणों को विकसित करने पर अधिक जोर दें। तेलंगाना के मंत्रियों ने की परीक्षा स्थगित करने की मांग (लीड-1) ( 21:06:14 Hrs ) हैदराबाद, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना क्षेत्र के मंत्रियों के एक समूह ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के.रोसैया से आग्रह किया कि आंध्र प्रदेश लोकसेवा आयोग (एपीपीएससी) चयन परीक्षा स्थगित कर दी जानी चाहिए, क्योंकि रविवार को प्रदेश सरकार और तेलंगाना समर्थक छात्रों के बीच जोर-आजमाईश की पूरी संभावना बनी हुई है। डूसू चुनाव : एबीवीपी ने 2002 का इतिहास दोहराया (लीड-2) ( 20:29:27 Hrs ) नई दिल्ली, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में शनिवार को शानदार वापसी करते हुए चार में से तीन पदों पर कब्जा कर अपना परचम लहराया। 1 2 3
|
|
||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||