home page about us feedback download other service
   
   
IANS ENGLISH   
    

 
 अंतर्राष्ट्रीय
 अर्थव्यवस्था / व्यापार
 आतंकवाद
 आपदा/ दुर्घटना/ अपराध
 आव्रजन/ कानून/ अधिकार
 कला/ संस्कृति/ किताब
 कूटनीति
 खेल
 जीवनशैली/ फैशन
 धर्म
 प्रवासी
 फीचर
 मौसम/ वन्यजीव/ पर्यावरण
 रक्षा/ सुरक्षा
 राजनीति
 विज्ञान/ प्रौद्योगिकी
 शिक्षा
 समाज
 सिनेमा/ मनोरंजन
 स्वास्थ्य
 दृष्टिकोण
 लोकसभा चुनाव 2009
   
1 2 3  
दिल्ली में ईद-उल-फितर शनिवार को  ( 21:43:12 Hrs )
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने गुरुवार को कहा कि चूंकि देर शाम तक चांद दिखाई नहीं दिया इसलिए ईद शनिवार को मनाई जाएगी।


अयोध्या फैसले के मद्देनजर ईद पर खास नमाज  ( 20:56:51 Hrs )
लखनऊ, 9 सितंबर (आईएएनएस)। अयोध्या विवाद पर 24 सितंबर को आने वाले अदालत के फैसले के पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के मौके पर विशेष नमाज (प्रार्थना) अता कर सांप्रदायिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम के बीच अमन-चैन की दुआ मांगेंगे।


कुरान की प्रति जलाने की योजना की हर जगह निंदा (राउंडअप)  ( 19:34:53 Hrs )
न्यूयार्क/वाशिंगटन/नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका पर 11 सितम्बर 2001 के आतंकवादी हमलों की नौंवी बरसी पर एक पादरी द्वारा की गई कुरान की प्रतियां जलाने की घोषणा की दुनिया भर में कड़ी निंदा हो रही है।


ओबामा ने कुरान जलाने की योजना की भर्त्सना की  ( 19:10:04 Hrs )
वाशिंगटन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुरुवार को 9/11 के आतंकी हमले की बरसी पर फ्लोरिडा के एक चर्च की कुरान की प्रतियां जलाने की योजना की भर्त्सना की।


कैमरन ने ईद संदेश में पाकिस्तान में बाढ़ पर अफसोस जताया  ( 18:44:46 Hrs )
लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ईद के मौके पर देश की जनता के नाम संदेश में कहा कि पाकिस्तान में बाढ़ के कारण उनकी जवाबदेही बढ़ गई है। पवित्र रमजान माह की समाप्ति और ईद-उल-फितर त्योहार की शुरुआत के मौके पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भयावह स्थिति से उन्हें और देशवासियों को काफी धक्का पहुंचा है।


कुरान की प्रति जलाने की घोषणा की दुनिया भर में निंदा (लीड-1)  ( 18:33:34 Hrs )
न्यूयार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका पर 11 सितम्बर 2001 के आतंकवादी हमलों की नौंवी बरसी पर एक पादरी द्वारा की गई कुरान की प्रतियां जलाने की घोषणा की दुनिया भर में कड़ी निंदा हो रही है।


कुरान की प्रति जलाना घृणित कृत्य : वेटिकन  ( 17:35:21 Hrs )
वेटिकन सिटी, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ईसाइयों की शीर्ष धार्मिक संस्था वेटिकन ने अमेरिकी पादरी द्वारा 9/11 के आतंकवादी हमलों की नौंवी बरसी पर कुरान की प्रति जलाने की घोषणा को 'घृणित एवं चिंताजनक कदम' करार दिया है।


कुरान की प्रति जलाने की धमकी पर संयम बरते मीडिया : चिदम्बरम  ( 16:46:02 Hrs )
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने गुरुवार को मीडिया से आग्रह किया कि अमेरिका के एक पादरी द्वारा कुरान की प्रति जलाने की धमकी के मद्देनजर सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में सहायता करे।


पादरी को गिरफ्तार करे अमेरिका : अयातुल्ला  ( 15:35:19 Hrs )
तेहरान, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला ने 11 सितम्बर 2001 के आतंकवादी हमलों की नौंवी बरसी पर अमेरिका में कुरान की प्रतियां जलाने की योजना की कड़ी निदा करते हुए गुरुवार को अमेरिकी प्रशासन से इसकी योजना बना रहे पादरी को गिरफ्तार करने की मांग की।


कुरान जलाने पर अबू गरेब जेल मामले से ज्यादा नुकसान होगा : पेट्रॉस  ( 13:01:02 Hrs )
वाशिंगटन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के कमांडर जनरल डेविड पेट्रॉस ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि फ्लोरिडा के पादरी की कुरान की प्रतियां जलाने की योजना से अमेरिका को इराक के अबू गरेब जेल मामले से ज्यादा नुकसान हो सकता है।


कुरान जलाने की योजना से चिंतित हैं मून  ( 11:10:21 Hrs )
न्यूयार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने बुधवार को कहा कि दुनिया का कोई भी धर्म कुरान जलाने की योजना को माफ नहीं कर सकता।


ईद के जश्न पर महंगाई की मार  ( 08:56:40 Hrs )
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ईद-उल-फितर के मौके पर हर कोई खुशियों में रम जाना चाहता है, लेकिन इस बार इन खुशियों पर महंगाई का ग्रहण लग गया है। महंगाई का असर कपड़ों से लेकर सेवइयों तक पर दिखाई दे रहा है, जिससे आम लोगों के साथ दुकानदार भी परेशान नजर आ रहे हैं।


लखनऊ में अमेरिकी दूतावास की इफ्तार पार्टी में हंगामा  ( 21:41:21 Hrs )
लखनऊ, 8 सितंबर (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ में बुधवार को मुसलमानों के एक संगठन के कई सदस्यों को अमेरिकी दूतावास की तरफ से एक पांच सितारा होटल में दी गई रोजा इफ्तार पार्टी में व्यवधान डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया।


यूरोप पर देर-सबेर इस्लाम का वर्चस्व होगा !  ( 18:56:55 Hrs )
लंदन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। वेटिकन के एक अधिकारी ने कहा है कि यूरोप में ईसाइयों को अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए, अन्यथा इस महाद्वीप पर इस्लाम का वर्चस्व कायम हो जाएगा। इस अधिकारी ने आशंका व्यक्त की है कि मुस्लिम देर-सबेर यूरोप में बहुसंख्यक हो जाएगा।


सवा लाख मोदकों के बीच विराजे गणपति  ( 16:08:27 Hrs )
जयपुर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। गणेश चतुर्थी महोत्सव के मौके पर बुधवार को जयपुर के ऐतिहासिक मोतीडुंगरी मंदिर में गणेश के मनपसंद पकवान मोदक की अनूठी झांकी सजाई गई है।


सुरक्षित यात्रा के लिए ‘बुलेट बाबा’ से प्रार्थना!  ( 15:44:12 Hrs )
पाली (राजस्थान), 8 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां ‘बुलेट बाबा’ के नाम से मशहूर मोटरसाइकिल देवता का एक मंदिर है। यहां एक मोटरसाइकिल देवता के रूप में स्थापित है जहां हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु अपनी सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना करने आते हैं।


हिलेरी ने कुरान जलाने की योजना की निंदा की  ( 12:14:56 Hrs )
वाशिंगटन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्लोरिडा के एक गिरजाघर की कुरान को जलाने की योजना को अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने 'अपमानजनक और शर्मनाक बताया है।'


पूरे उत्तराखण्ड में लगता है नंदा देवी का मेला  ( 09:00:50 Hrs )
देहरादून, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पूरे कुमाऊं क्षेत्र सहित समूचे उत्तराखण्ड में आस्था और विश्वास के साथ मनाए जाने वाले नंदा देवी मेला महोत्सव की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। मेले की तैयारी में सामाजिक और धार्मिक संगठनों सहित प्रशासन जोर-शोर से जुटा हुआ है।


ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के स्पर्श पर रोक  ( 21:46:08 Hrs )
खंडवा, 7 सितम्बर(आईएएनएस)। प्रमुख ज्योतिर्लिंग में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के क्षरण को रोकने के लिए जलाभिषेक करने से लेकर पूजन सामग्री चढ़ाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने क्षरण के मुद्दे पर धर्माचार्यों से विचार-विमर्श करने का निर्णय लिया है।


पैगंबर का कार्टून बनाने वाले को पुरस्कार  ( 18:37:45 Hrs )
बर्लिन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। वर्ष 2005 में पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून बनाने वाले डेनमार्क के कार्टूनिस्ट कर्ट वेस्टरगार्ड को बुधवार को जर्मनी में एम 100 मीडिया सम्मान दिया जाएगा। इस कार्टून में पैगम्बर को पगड़ी में बम बांधे हुए दिखाया गया था।


9/11 की बरसी पर फ्लोरिडा के चर्च की कुरान जलाने की योजना  ( 17:30:12 Hrs )
वाशिंगटन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्लोरिडा के एक चर्च की 9/11 की बरसी पर कुरान शरीफ की प्रति जलाने की घोषणा के बाद यहां का मुस्लिम समुदाय ईद पर्व मनाने को लेकर चिंतित है। इस वर्ष ईद 11 सितंबर को पड़ने की संभावना है। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के कमांडर ने हालांकि इस घोषणा पर चिंता व्यक्त की है।


हिमाचल में बुधवार से शुरू होगी पवित्र 'छड़ी यात्रा'  ( 17:10:29 Hrs )
शिमला, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश तीर्थयात्रा के दौरान भगवान शिव की पवित्र 'छड़ी यात्रा' बुधवार से शुरू होगी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।


अमेरिका में मदर टेरेसा के सम्मान में डाक टिकट  ( 15:42:10 Hrs )
वाशिंगटन, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका ने भारत में बेसहारा और बीमारों की करीब 50 वर्षो तक सेवा करने वाली मदर टेरेसा के सम्मान में डाक टिकट जारी किया है। टेरेसा को मानद अमेरिकी नागरिकता भी मिली हुई है।


सिंगापुर में मंदिर में उमड़ रही है भीड़  ( 21:28:01 Hrs )
सिंगापुर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल में स्थित 5,000 साल पुराने एक मंदिर में स्थापित देवता की प्रतिमा के प्रतिरूप के दर्शन के लिए सिंगापुर में भारतीयों की भीड़ उमड़ रही है।


रामजन्मभूमि पर राष्ट्रीय सहमति बने : आरएसएस  ( 20:30:10 Hrs )
कोलकाता, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने विवादास्पद रामजन्मभूमि के मसले पर राष्ट्रीय सहमति बनाए जाने की वकालत की है। उसका कहना है कि इस मसले पर अदालत का फैसला आने के बाद संसद में चर्चा होनी चाहिए।


1 2 3  
   
 
-पगड़ी विवाद : सिखों की मांग पर पोलैंड झुका
-चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग : दक्षिण अफ्रीकी लायंस से भिड़ेंगे मुंबई के शेर
-ईद के जश्न पर महंगाई की मार
-चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग : 10 टीमों के बीच शुक्रवार से श्रेष्ठता की जंग
-सुरक्षित यात्रा के लिए ‘बुलेट बाबा’ से प्रार्थना!



--------------------------------------


    Click here for :
                            



अंतर्राष्ट्रीय  |  अर्थव्यवस्था / व्यापार  |  आतंकवाद  |  आपदा/ दुर्घटना/ अपराध  |  आव्रजन/ कानून/ अधिकार  |  कला/ संस्कृति/ किताब   |  कूटनीति  |  खेल  |  जीवनशैली/ फैशन  |  धर्म  |  प्रवासी  |  फीचर  |  मौसम/ वन्यजीव/ पर्यावरण  |  रक्षा/ सुरक्षा  |  राजनीति  |  विज्ञान/ प्रौद्योगिकी  |  शिक्षा  |  समाज  |  सिनेमा/ मनोरंजन  |  स्वास्थ्य  |  दृष्टिकोण  |  लोकसभा चुनाव 2009  |