| ||||||||||||
|
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक ने कहा है कि मादक द्रव्यों की बुराई से प्रभावी मुकाबला करने के लिए सरकारी स्तर पर विभिन्न विभागों के साथ समाज को शामिल करना जरूरी है। परिवार संग ईद मनाएगा मुंबई से गुमशुदा बच्चा ( 19:11:40 Hrs ) चेन्नई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई से गुमशुदा हुआ एक बच्चा मोहम्मद फाजू अब अपने परिवार के साथ ईद की खुशियां मना सकेगा। नौ वर्षीय फाजू गलती से एक रेलगाड़ी में सवार होकर तमिलनाडु पहुंच गया था लेकिन उसके माता-पिता गुरुवार को उसे वापस घर ले गए। आगरा चिकित्सालय में 1,000वें टेस्टट्यूब शिशु का जन्म ( 18:46:43 Hrs ) आगरा, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। आगरा की मशहूर चिकित्सक जोड़ी नरेंद्र मल्होत्रा और जयदीप मल्होत्रा का कहना है कि उनके चिकित्सालय में 1,000वें टेस्टट्यूब शिशु ने जन्म लिया है और इस तरह यह चिकित्सालय देश के प्रमुख आईवीएफ ('इन विट्रो फर्टीलाइजेशन') केंद्रों में से एक बन गया है। पगड़ी विवाद : सिखों की मांग पर पोलैंड झुका ( 18:13:52 Hrs ) वारसा, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। पोलैंड के अधिकारी आखिरकार सिखों की उस मांग पर झुक गए जिसमें कहा गया था कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा की दृष्टि से होने वाली जांच विशेष कमरे में कराई जाए, क्योंकि सिखों को अपनी पगड़ी हटाने के लिए कहा जाना 'बेहद संवेदनशील' मामला है। यह विवाद पिछले तीन महीने से चल रहा था। गोठमार मेले में पत्थरों की बरसात, 15 घायल ( 17:46:48 Hrs ) छिंदवाड़ा, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना में लगने वाले गोठमार मेले में इज्जत की लड़ाई में एक बार फिर पत्थरों की बरसात हुई। पत्थरों के इस युद्घ में 15 लोगों को चोटें आई हैं। बिहार में नक्सलियों के बंद का मिलाजुला असर ( 13:43:48 Hrs ) पटना, 9 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के गुरुवार को 12 घंटे के बंद की घोषणा का नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाजुला असर देखा गया। अभिनेता, निर्देशक वेणु नागावैली का निधन ( 13:00:19 Hrs ) तिरूवनंतपुरम, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मलयालम फिल्मों के प्रसिद्ध लेखक, अभिनेता और निर्देशक वेणु नागावैली का जिगर की बीमारी से यहां अस्पताल में निधन हो गया है। वह 61 वर्ष के थे। उनके घर में पत्नी व बेटा हैं। ईद के जश्न पर महंगाई की मार ( 08:56:40 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ईद-उल-फितर के मौके पर हर कोई खुशियों में रम जाना चाहता है, लेकिन इस बार इन खुशियों पर महंगाई का ग्रहण लग गया है। महंगाई का असर कपड़ों से लेकर सेवइयों तक पर दिखाई दे रहा है, जिससे आम लोगों के साथ दुकानदार भी परेशान नजर आ रहे हैं। ज्यादातर युवतियों को पसंद है शिक्षित परिवार में विवाह ( 08:04:51 Hrs ) नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर वैवाहिक सेवा प्रदान करने वाली वेबसाइट 'शादी डॉट कॉम' ने 'लिटरली, आई डू!' (मैं साक्षर बनूंगा!) नाम से एक मत-सर्वेक्षण कराया है, जिसमें इस वेबसाइट से जुड़े सदस्यों ने शिक्षा एवं साक्षरता को काफी महत्व दिया है। सुरक्षित यात्रा के लिए ‘बुलेट बाबा’ से प्रार्थना! ( 15:44:12 Hrs ) पाली (राजस्थान), 8 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां ‘बुलेट बाबा’ के नाम से मशहूर मोटरसाइकिल देवता का एक मंदिर है। यहां एक मोटरसाइकिल देवता के रूप में स्थापित है जहां हर रोज सैकड़ों श्रद्धालु अपनी सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना करने आते हैं। बिहार में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल जारी ( 13:05:29 Hrs ) पटना, 8 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में राज्य सरकार के करीब तीन लाख कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल बुधवार को सत्रहवें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि चुनाव आचार संहिता उनकी हड़ताल में बाधक नहीं हैं। नसबंदी के बाद पैदा हुईं जुड़वां बेटियां ( 12:00:43 Hrs ) बांदा, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे में एक महिला ने नसबंदी के दो साल के भीतर ही जुड़वां बेटियों को जन्म देकर स्वास्थ्य विभाग के ‘हम दो-हमारे दो’ के नारे पर सवालिया निशान लगा दिया है। प्रभावित दंपति ने अधिकारियों से शिकायत कर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पूरे उत्तराखण्ड में लगता है नंदा देवी का मेला ( 09:00:50 Hrs ) देहरादून, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पूरे कुमाऊं क्षेत्र सहित समूचे उत्तराखण्ड में आस्था और विश्वास के साथ मनाए जाने वाले नंदा देवी मेला महोत्सव की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। मेले की तैयारी में सामाजिक और धार्मिक संगठनों सहित प्रशासन जोर-शोर से जुटा हुआ है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के स्पर्श पर रोक ( 21:46:08 Hrs ) खंडवा, 7 सितम्बर(आईएएनएस)। प्रमुख ज्योतिर्लिंग में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के क्षरण को रोकने के लिए जलाभिषेक करने से लेकर पूजन सामग्री चढ़ाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने क्षरण के मुद्दे पर धर्माचार्यों से विचार-विमर्श करने का निर्णय लिया है। जनांदोलन ही साक्षरता के लक्ष्य को पाने को एकमात्र उपाय : निशंक ( 21:06:22 Hrs ) देहरादून, 7 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश में शत प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को जन आंदोलन चलाकर ही पूरा किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने राज्य की जनता से अपील की है कि वह इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। पैगंबर का कार्टून बनाने वाले को पुरस्कार ( 18:37:45 Hrs ) बर्लिन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। वर्ष 2005 में पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून बनाने वाले डेनमार्क के कार्टूनिस्ट कर्ट वेस्टरगार्ड को बुधवार को जर्मनी में एम 100 मीडिया सम्मान दिया जाएगा। इस कार्टून में पैगम्बर को पगड़ी में बम बांधे हुए दिखाया गया था। मध्य प्रदेश में अक्षर ज्ञान से दूर है आधी नारी आबादी (साक्षरता दिवस 8 सितम्बर पर विशेष) ( 16:32:11 Hrs ) भोपाल, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अक्षर ज्ञान या यूं कहें कि शिक्षा, जीवनस्तर में सुधार लाने की पहली सीढ़ी है और महिला बालक की पहली गुरू होती है, मगर मध्य प्रदेश में बालक की पहली गुरू नारी की आधी आबादी ही उस अक्षर ज्ञान को हासिल कर पाई है, जिसके जरिए वह भावी पीढ़ी को जीवनस्तर में सुधार की सीख दे सकती है। पैसे से नहीं खरीदी जा सकती खुशी! (लीड-1) ( 16:14:36 Hrs ) लंदन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। कहते हैं कि पैसे से हर खुशी खरीदी जा सकती है। परंतु एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि वेतन बढ़ने के साथ जिंदगी में खुशी के बढ़ने की भी एक सीमा है। अधिक वेतन पाने वाले लोगों की जिंदगी से खुशियां भी कम हो जाती हैं। ज्यादा वेतन.. यानी खुशियों पर ग्रहण! ( 15:06:57 Hrs ) लंदन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। कहते हैं कि पैसे से हर खुशी खरीदी जा सकती है। परंतु एक नए अध्ययन में इससे अलग दावा किया गया है। दावा यह है कि वेतन बढ़ने के साथ जिंदगी में खुशी के बढ़ने की भी एक सीमा है। अधिक वेतन पाने वाले लोगों की जिंदगी से खुशियां भी कम हो जाती हैं। लादेन अपना पुश्तैनी घर खरीदेगा! ( 09:26:57 Hrs ) जेरूसलम, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के जेरूसेलम स्थित पुश्तैनी घर के मालिक का कहना है कि अगर लादेन ने इस घर को खरीदने की इच्छा जाहिर की तो वह उसे बेच सकता है। जर्मनी में मिले प्राचीन इस्लामी सिक्के ( 08:53:34 Hrs ) बर्लिन, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी में खुदाई के दौरान पुरातत्वविदें को 1,200 साल पहले के 82 इस्लामी सिक्के मिले हैं। भगवान ने मेरी सुन ली : रजनी ( 10:15:51 Hrs ) खगड़िया, (बिहार), 6 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए गए अभय कुमार यादव की पत्नी रजनी देवी अपने पति और उनके मित्रों की रिहाई से बेहद खुश हैं। वह कहती हैं कि भगवान ने उनकी सुन ली। शिक्षिका ने राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि लेह पीड़ितो को दी ( 18:34:27 Hrs ) शिमला, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित लायरेट पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ. मीरा सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की अपनी राशि लेह में बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यो के लिए दान देने की घोषणा की है। दुनिया की सबसे अशिष्ट पर्यटक हैं ब्रिटेन की महिलाएं ( 22:08:35 Hrs ) लंदन, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की महिलाओं का नाम दुर्व्यवहार करने और शराब के नशे में धुत रहने वाले दुनिया के सबसे अशिष्ट पर्यटकों में दर्ज किया गया है। शहीद पुलिसकर्मी का अंतिम संस्कार संपन्न ( 19:54:38 Hrs ) रांची, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के लखीसराय जिले में नक्सलियों के हाथों मारे गए पुलिसकर्मी, लुकस टेटे का शनिवार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार टेटे के गृह नगर, झारखण्ड के सिमडेगा जिले में संपन्न हुआ। 1 2 3
|
|
||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||