| ||||||||||||
|
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मायावती द्वारा मेट्रो नोएडा लिंक के उद्घाटन करने के एक ही घण्टे बाद नोएडा सिटी सेंटर स्टेशन पर सैकड़ों लोग पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोग सुरक्षा नियमों को धता बताते हुए मेट्रो ट्रैक पर आ गए जिससे सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया । सिलीगुड़ी-दीघा के बीच नई रेलगाड़ी सोमवार से ( 18:33:28 Hrs ) सिलीगुड़ी, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को घोषणा की कि पूर्वी मिदनापुर में दीघा के तटीय पर्यटन स्थल और सिलीगुड़ी के बीच नई रेलगाड़ी सोमवार से चलाई जाएगी। राजग की बैठक रद्द ( 14:26:12 Hrs ) नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त पर विचार मंथन के लिए सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है। इसका कारण बताया गया है कि राजग के विभिन्न दल चुनाव में मिली हार के कारणों का जायजा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश में नाकाम रहे राजघरानों के वारिस ( 13:11:35 Hrs ) लखनऊ, 18 मई(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में कई राजघरानों के वंशज संसद पहुंचने की ललक लिए चुनावी मैदान में कूदे थे लेकिन उनमें से ज्यादातर को प्रदेश की जनता ने नकार दिया। माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक में नहीं पहुंचे बुद्धदेव ( 12:36:53 Hrs ) नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पोलित ब्यूरो की सोमवार की बैठक में दो अहम नेताओं- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और केरल के गृह मंत्री कोडियारी बालाकृष्णन ने शिरकत नहीं की। बिहार की 4 महिलाएं ही पहुंची संसद ( 12:14:45 Hrs ) पटना, 18 मई (आईएएनएस)। 15वीं लोकसभा में बिहार से चार महिलाएं संसद पहुंची हैं। इनमें से दो जनता दल (युनाइटेड),एक ने कांग्रेस और एक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टिकट पर चुनाव लड़ा था। बिहार के 15 विधायकों का सांसद बनने का सपना साकार ( 11:27:47 Hrs ) पटना, 18 मई (आईएएनएस)। 15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में बिहार के 15 विधायकों ने सांसद बनने का सपना साकार किया है। पटना से दिल्ली तक का सफर तय करने वालों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन, जनता दल (युनाइटेड) के 11 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक विधायक शामिल हैं। जीत के जश्न मनाने में मशगूल हैं कांग्रेस सांसदों की पत्नियां ( 23:35:25 Hrs ) नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। भीषण गर्मी में हफ्तों तक चले चुनाव प्रचार के बाद शनिवार को आया नतीजा कांग्रेस के पक्ष में रहा। चुनाव की गहमागहमी समाप्त होने के बाद न सिर्फ कांग्रेस उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है, बल्कि उनकी पत्नियों ने बड़ी राहत महसूस की है। ये पत्नियां अब अपने परिजनों व मित्रों के साथ अपने पतियों की जीत के जश्न मनाने की तैयारी में जुट गई हैं। मीणा ने बैंसला को हराया, कांग्रेस को राजस्थान में 20 सीटें ( 23:29:07 Hrs ) जयपुर, 17 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा ने रविवार को दोबारा हुई मतगणना में गुर्जर नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के.एस.बैंसला को टोंक-सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र से पराजित कर दिया है। इससे राजस्थान में कांग्रेस की सीटों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। अकाली दल ने बरनाला के पुत्र को निष्कासित किया ( 22:55:23 Hrs ) चंडीगढ़, 17 मई (आईएएनएस)। पंजाब में सत्तारूढ़ अकाली दल ने तमिलनाडु के राज्यपाल सुरजीत सिंह बरनाला के पुत्र और पूर्व विधायक गगनजीत सिंह बरनाला को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया है। देश नई सरकार के गठन को तैयार, विपक्ष आरोप-प्रत्यारोप में उलझा (राउंडअप) ( 22:53:46 Hrs ) नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सरकार गठन की तैयारी शुरू कर दी। दूसरी ओर पराजित विपक्ष में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आर्थिक संकट से निपटने में मदद मिलेगी स्पष्ट बहुमत से : कांग्रेस ( 22:32:42 Hrs ) नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार को मौजूदा विश्वव्यापी आर्थिक संकट का सामना करने में मदद मिलेगी। डेढ़ दर्जन से अधिक मंत्रियों को देखना पड़ा हार का मुंह ( 20:57:48 Hrs ) नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में लालबत्ती का रूतबा रखने वाले डेढ़ दर्जन से अधिक मंत्रियों को इस लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। केंद्रीय ऊर्वरक व रसायन मंत्री रामविलास पासवान जैसे दिग्गज चुनाव हार गए। हम तोलमोल नहीं करेंगे : ममता (लीड-1) ( 20:54:55 Hrs ) कोलकाता, 17 मई (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने रविवार को कहा है कि वह चाहती हैं कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पांच वर्षो तक अच्छे से चले। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी नई सरकार में मंत्रालय पाने के लिए किसी प्रकार का तोलमोल नहीं करेगी। सपा के निर्वाचित सांसदों की संख्या 23 हुई (लीड-1) ( 20:53:34 Hrs ) लखनऊ, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की चंदौली संसदीय सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में गई है। यहां से सपा प्रत्याशी राम किशुन को निर्वाचित घोषित किया गया है। इसके साथ ही सपा के निर्वाचित सांसदों की संख्या 23 हो गई है। नवनिर्वाचित सांसदों में 150 आपराधिक रिकॉर्ड वाले ( 20:45:50 Hrs ) नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। एक गैर सरकारी संगठन द्वारा किए गए एक अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है कि 15वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में निर्वाचित घोषित किए गए 150 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित हैं। अध्ययन में यह भी बताया गया है कि लगभग 300 सांसदों ने एक करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है। जनता ने सांप्रदायिकता, जाति और क्षेत्रवाद की राजनीति को खारिज कर दिया! ( 20:36:52 Hrs ) नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को जीत हासिल हुई है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तथा वाम दलों को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन चुनाव नतीजों को लेकर देश के कुछ वरिष्ठ और युवा साहित्यकारों का मानना है कि देश की जनता ने सांप्रदायिकता, जाति और क्षेत्रवाद की राजनीति करने वाली ताकतों व आपराधिक छवि वालों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। संप्रग को सरकार बनाने का लिए सोमवार को न्योता दे सकती हैं राष्ट्रपति ( 20:35:49 Hrs ) नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल लोकसभा चुनाव में सबसे बड़े राजनीतिक गठबंधन के रूप में उभर कर सामने आए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को सरकार बनाने का न्यौता देने के लिए तैयार बैठी हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद उनसे मुलाकात कर सकते हैं। लालू पर फैसला सहयोगियों से चर्चा के बाद : कांग्रेस ( 20:32:27 Hrs ) नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने रविवार को स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सरकार में शामिल करने का फैसला चुनाव पूर्व सहयोगियों से चर्चा के बाद लिया जाएगा। चंदौली का चुनाव परिणाम सपा के पक्ष में गया ( 20:31:31 Hrs ) लखनऊ, 17 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को शुरु हुए मतगणना का काम चंदौली के परिणामों के साथ खत्म हुआ। रविवार को चंदौली के चुनाव परिणाम की घोषणा हुई जिसमें बाजी समाजवादी पार्टी (सपा) के हाथ लगी। विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बाद बन गए सांसद ( 20:04:50 Hrs ) जम्मू, 17 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के नवनिर्वाचित छह सांसदों में से तीन पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में पराजित हो गए थे। परंतु इस लोकसभा चुनाव में विजयी होकर वे संसद में पहुंच गए। हार को भी जीत मान रही है मनसे ( 19:53:47 Hrs ) मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। कुछ लोग इसे भले ही खेल बिगाड़ने वाली पार्टी कह रहे हों, लेकिन राज ठाकरे की विवादित पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) लोकसभा चुनाव में अपनी हार के बाद भी उत्साहित है और इसी वर्ष आगे चल कर होने वाले विधानसभा चुनाव पर अपनी नजरें गड़ाए हुए है। आजम ने सपा महासचिव पद से दिया इस्तीफा लेकिन बने रहेंगे पार्टी में (लीड-3) ( 19:45:14 Hrs ) नई दिल्ली/रामपुर, 17 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव आजम खान ने रविवार को पार्टी के महासचिव पद के साथ पार्टी संसदीय बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वह पार्टी में बने रहेंगे और साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का काम करते रहेंगे। अंतिम दलीय स्थिति ( 19:44:11 Hrs ) नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। लोकसभा की कुल 543 सीटों में से सभी 543 के चुनावी नतीजे रविवार अपराह्न् तक आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए। घोषित नतीजों के मुताबिक कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को 262 सीटें हासिल हुई हैं। यानी सरकार बनाने के लिए जरूरी सीट संख्या (272) के लिए संप्रग को 10 सीटों की और आवश्यकता होगी। हमारा समर्थन संप्रग को ही : लालू (लीड-1) ( 19:27:47 Hrs ) नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रविवार को कहा है कि नई सरकार का वह हिस्सा बनें या न बनें लेकिन उनका समर्थन हमेशा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के साथ ही रहेगा। 1 2 3
|
|
||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||