| ||||||||||||
|
न्यूयार्क/वाशिंगटन/नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका पर 11 सितम्बर 2001 के आतंकवादी हमलों की नौंवी बरसी पर एक पादरी द्वारा की गई कुरान की प्रतियां जलाने की घोषणा की दुनिया भर में कड़ी निंदा हो रही है। रूस में आत्मघाती विस्फोट, 15 मरे (लीड-1) ( 19:30:50 Hrs ) मास्को, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस के उत्तरी ओसेतिया गणराज्य की राजधानी व्लादिकावकाज में गुरुवार को भीड़भाड़ वाले एक बाजार में हुए आत्मघाती कार विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। कैमरन ने ईद संदेश में पाकिस्तान में बाढ़ पर अफसोस जताया ( 18:44:46 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ईद के मौके पर देश की जनता के नाम संदेश में कहा कि पाकिस्तान में बाढ़ के कारण उनकी जवाबदेही बढ़ गई है। पवित्र रमजान माह की समाप्ति और ईद-उल-फितर त्योहार की शुरुआत के मौके पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भयावह स्थिति से उन्हें और देशवासियों को काफी धक्का पहुंचा है। कुरान की प्रति जलाने की घोषणा की दुनिया भर में निंदा (लीड-1) ( 18:33:34 Hrs ) न्यूयार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका पर 11 सितम्बर 2001 के आतंकवादी हमलों की नौंवी बरसी पर एक पादरी द्वारा की गई कुरान की प्रतियां जलाने की घोषणा की दुनिया भर में कड़ी निंदा हो रही है। पगड़ी विवाद : सिखों की मांग पर पोलैंड झुका ( 18:13:52 Hrs ) वारसा, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। पोलैंड के अधिकारी आखिरकार सिखों की उस मांग पर झुक गए जिसमें कहा गया था कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा की दृष्टि से होने वाली जांच विशेष कमरे में कराई जाए, क्योंकि सिखों को अपनी पगड़ी हटाने के लिए कहा जाना 'बेहद संवेदनशील' मामला है। यह विवाद पिछले तीन महीने से चल रहा था। अच्छे काम करने से सुधरता है स्वास्थ्य ( 17:57:47 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दूसरे की मदद करने जैसा अच्छा काम करने से आपका स्वास्थ्य सुधर सकता है। सुनने में यह थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन वैज्ञानिकों ने बकायदे एक शोध के माध्यम से इसे साबित किया है। अर्जेटीना में तेल शोधक इकाई में आग ( 17:51:21 Hrs ) ब्यूनस आयर्स, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के दक्षिणी अटलांटिक तटीय इलाके में एक तेल शोधक कारखाने में आग लगने के बाद आठ कामगारों को सुरक्षित बचा लिया गया। कुरान की प्रति जलाना घृणित कृत्य : वेटिकन ( 17:35:21 Hrs ) वेटिकन सिटी, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ईसाइयों की शीर्ष धार्मिक संस्था वेटिकन ने अमेरिकी पादरी द्वारा 9/11 के आतंकवादी हमलों की नौंवी बरसी पर कुरान की प्रति जलाने की घोषणा को 'घृणित एवं चिंताजनक कदम' करार दिया है। रूस में विस्फोट, 8 की मौत ( 16:06:07 Hrs ) मास्को, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र में गुरुवार को एक कार बम विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पाकिस्तान में आतंकवादियों ने अगवा ब्रिटिश पत्रकार को छोड़ा ( 15:47:39 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पश्चिमोत्तर प्रांत से कई महीने पहले अगवा किए गए एक ब्रिटिश पत्रकार को आतंकवादियों ने छोड़ दिया है। पादरी को गिरफ्तार करे अमेरिका : अयातुल्ला ( 15:35:19 Hrs ) तेहरान, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला ने 11 सितम्बर 2001 के आतंकवादी हमलों की नौंवी बरसी पर अमेरिका में कुरान की प्रतियां जलाने की योजना की कड़ी निदा करते हुए गुरुवार को अमेरिकी प्रशासन से इसकी योजना बना रहे पादरी को गिरफ्तार करने की मांग की। कैंसर से बचा सकता है टमाटर ( 15:18:31 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। वैज्ञानिकों के मुताबिक टमाटर खाने से लोगों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो जाता है। साथ ही टमाटर का सेवन ट्यूमर बढ़ने की गति कम करने में मददगार साबित होता है। जीत के करीब है तालिबान : मुल्ला उमर (लीड -1) ( 15:16:38 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबानी सरगना मुल्ला उमर ने बयान जारी कर कहा है कि उनका गुट अमेरिका की अगुवाई वाले सुरक्षा बलों पर जीत के करीब है। स्वदेश लौटेंगे अमेरिका में गिरफ्तार हुए भारतीय फिल्मकार ( 15:10:35 Hrs ) वाशिंगटन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अपने सामान के साथ पीतल के छल्ले ले जाने के आरोप में टेक्सास की एक जेल में कैद एक भारतीय वृत्तचित्र फिल्मकार कानूनी पेंचों में न उलझते हुए जल्दी ही स्वदेश लौटेंगे। अमेरिका में पीतल के छल्ले ले जाना गैरकानूनी है। पाकिस्तान में प्रांतीय मंत्री के आवास में विस्फोट, 2 मरे ( 14:54:06 Hrs ) इस्लामाबाद, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में गुरुवार को बलूचिस्तान प्रांत के एक मंत्री के आवास परिसर में हुए कार बम विस्फोट में कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है। रोजाना 3 पैग शराब से मिलेगी लंबी उम्र ( 13:28:14 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। रोजाना तीन पैग शराब पीने से लंबी उम्र पाने में मदद मिलती है। यह बात एक ताजा अध्ययन में सामने आई है। कुरान जलाने पर अबू गरेब जेल मामले से ज्यादा नुकसान होगा : पेट्रॉस ( 13:01:02 Hrs ) वाशिंगटन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के कमांडर जनरल डेविड पेट्रॉस ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि फ्लोरिडा के पादरी की कुरान की प्रतियां जलाने की योजना से अमेरिका को इराक के अबू गरेब जेल मामले से ज्यादा नुकसान हो सकता है। पाकिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट, 10 मरे ( 12:46:50 Hrs ) इस्लामाबाद, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में कुर्रम कबायली क्षेत्र में गुरुवार सुबह बारूदी सुरंग विस्फोट में एक वैन में सवार कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। अफगानिस्तान में हम जीत के करीब हैं : मुल्ला उमर ( 12:36:17 Hrs ) लंदन, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में तालिबानी सरगना मुल्ला उमर ने बयान जारी कर कहा है कि हम जीत के काफी करीब हैं क्योंकि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की अगुवाई वाला अभियान ‘पूरी तरह से असफल’ साबित हुआ है। सीएनएन के शो में लैरी की जगह मॉर्गन ( 11:58:50 Hrs ) न्यूयार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। रिएलिटी कार्यक्रमों के जज रह चुके पीयर्स मॉर्गन जनवरी में सीएनएन पर प्रसारित होने वाले एक टॉक शो में लैरी किंग की जगह लेंगे। क्वेटा में बस हादसे में 12 की मौत ( 11:47:17 Hrs ) इस्लामाबाद, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान सूबे के क्वेटा शहर में एक यात्री बस पलटने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कुरान जलाने की योजना से चिंतित हैं मून ( 11:10:21 Hrs ) न्यूयार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने बुधवार को कहा कि दुनिया का कोई भी धर्म कुरान जलाने की योजना को माफ नहीं कर सकता। अर्जेंटीना में लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत ( 10:24:29 Hrs ) ब्यूनस आयर्स, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अर्जेंटीना में बुधवार को एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में विमान के पायलट की मौत हो गई। सोमालियाई लुटेरों ने किया मालवाहक पोत पर कब्जा ( 09:08:30 Hrs ) नैरोबी, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अदन की खाड़ी में सोमालियाई लुटेरों ने एक मालवाहक पोत को चालक दल के 18 सदस्यों के साथ अपने कब्जे में ले लिया। मेक्सिको में 6 पुलिसकर्मियों की मौत ( 08:11:39 Hrs ) मेक्सिको सिटी, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको के पूर्वोत्तर प्रांत में पुलिसकर्मियों और बंदूकधारियों के बीच भिड़ंत के दौरान छह पुलिसकर्मी मारे गए। 1 2 3
|
|
||||||||||||||||||||
|
|||||||||||||||||||||