|
|
:: TOP STORIES
----------------------------------------------------------
|
मॉडलिंग एजेंसी शुरू करेंगी कैटी प्राइस ( 08:30:21 Hrs ) लंदन, 31 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर मॉडल और टेलीविजन स्टार कैटी प्राइस अपनी खुद की मॉडलिंग एजेंसी शुरू करने पर विचार कर रही हैं।
चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 15 मरे ( 08:07:51 Hrs ) बीजिंग, 31 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के शांक्सी प्रांत में स्थित कोयले की एक खदान में शनिवार तड़के विस्फोट हो जाने से 15 लोग मारे गए।
देश का नंबर वन ऑटो पोर्टल बना 'कारदेखो डॉट कॉम' ( 08:06:29 Hrs ) नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। ऑटोमोबाल्स क्षेत्र की तमाम गतिविधियों की जानकारियों से लैस 'कारदेखो डॉट कॉम' देश का नंबर एक ऑटोमोबाल्स पोर्टल बन गया है। जून महीने में इस पोर्टल को 7,45,000 लोगों ने देखा।
एक गांव जहां लगता है 'डोली टैक्स' ( 08:04:33 Hrs ) पटना, 31 जुलाई (आईएएनएस)। लड़कियों के विवाह में लोगों द्वारा हर तरह की मदद की बात तो आपने सुनी होगी लेकिन बिहार का एक गांव ऐसा भी है, जहां लड़कियों की डोली तभी उठती है जब 'रंगदारी' दी जाए। बिना रंगदारी चुकाए अगर विवाह हो जाए तो संबंधित परिवार की खैर नहीं। रंगदार उस परिवार के साथ जोर-जबरदस्ती पर उतारू हो जाते हैं।
ईरान में भूकंप के झटके, 100 घायल ( 08:03:06 Hrs ) तेहरान, 31 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के पश्चिमोत्तर इलाके में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो : उपसमिति ( 07:54:21 Hrs ) नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। व्यापार एवं उद्योग पर प्रधानमंत्री की परिषद की उपसमिति ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने, किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्राहकों को उचित कीमतों पर कृषि उत्पाद प्रदान करने पर जोर दिया।
सोहराबुद्दीन मामले को गुजरात से बाहर ले जाना चाहती है सीबीआई ( 00:22:56 Hrs ) नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोहराबुद्दीन शेख-कौसरबी हत्या मामले की सुनवाई को गुजरात से बाहर स्थानांतरित करने के लिए शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय से अपील की।
हॉकी इंडिया को चुनाव की अनुमति मिली ( 00:10:55 Hrs ) नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने हॉकी इंडिया को अपने कार्यकारी बोर्ड का चुनाव 31 जुलाई तक करा लेने की शुक्रवार को अनुमति दे दी। अदालत ने परिणाम की घोषणा करने की भी अनुमति दे दी, लेकिन चुनाव परिणाम का क्रियान्वयन न करने के लिए कहा है।
फसल ऋण के लिए बैंकों को 4,868 करोड़ रुपये मंजूर ( 00:09:49 Hrs ) नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र, ग्रामीण और सहकारिता बैंकों तथा नाबार्ड को ब्याज सहायता के रूप में 4,868 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दे दी।
कश्मीर हिंसा में 3 मरे, 50 घायल (लीड-2) ( 00:06:58 Hrs ) श्रीनगर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुए संघर्ष में तीन व्यक्ति मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए। मृतकों में एक 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है।
सादिक जमाल फर्जी मुठभेड़ मामले की अंतिम सुनवाई शुरू ( 00:05:26 Hrs ) गांधीनगर, 31 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात उच्च न्यायालय में शुक्रवार को 2003 में हुई फर्जी मुठभेड़ में मारे गए कथित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी सादिक जमाल मेहतर के मामले की अंतिम सुनवाई शुरू हुई।
पाकिस्तान में बाढ़ में 400 मरे (लीड-2) ( 23:48:03 Hrs ) इस्लामाबाद, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से कम से कम 408 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं।
जुलाई के बाद महंगाई नीचे आती जाएगी : अहलूवालिया ( 23:41:55 Hrs ) बेंगलुरू, 30 जुलाई (आईएएनएस)। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने शुक्रवार को कहा कि जुलाई के बाद देश की मुद्रास्फीति की दर नीचे आती जाएगी और दिसंबर तक यह काफी कम हो जाएगी।
प्रजापति की मौत मामले में आरोप पत्र दाखिल ( 23:40:24 Hrs ) गांधीनगर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात पुलिस ने तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड़ मामले में शुक्रवार को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। इस बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2005 में हुई सोहराबुद्दीन शेख की मौत के मामले में अंतरिम रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल की।
संसद में गतिरोध के लिए सरकार जिम्मेदार : शरद यादव ( 23:21:25 Hrs ) नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने मूल्य वृद्धि पर संसद में गतिरोध के लिए शुक्रवार को सरकार को जिम्मेदार ठहराया। यादव ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिए सरकार की ओर से कोई पहल नहीं सामने आई है।
उप्र दोहरे हत्याकांड में 6 आरोपियों को मौत की सजा (लीड-1) ( 23:21:14 Hrs ) बिजनौर, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक अदालत ने दस साल पुराने दोहरे हत्याकांड मामले में शुक्रवार को 6 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई।
ओबामा भारतीय संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे ( 23:21:14 Hrs ) नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने प्रस्तावित भारत दौरे के दौरान नवंबर महीने में संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर सकते हैं।
एनआरआई के मताधिकार को बनाया जा रहा है व्यावहारिक : कुरैशी ( 23:00:35 Hrs ) नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने शुक्रवार को कहा कि प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को दिए जाने वाले मतदान के अधिकार को 'व्यावहारिक' बनाने के लिए चुनाव आयोग विभिन्न 'तार्किक मुद्दों' पर विचार कर रहा है।
रेड्डी बंधुओं की बेल्लारी यात्रा से येदियुरप्पा असहमत ( 22:47:18 Hrs ) बेंगलुरू, 30 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने शुक्रवार को रेड्डी बंधुओं और उनके विश्वासपात्र स्वास्थ्य मंत्री बी.श्रीरामुलू द्वारा शुरू की गई उस पदयात्रा का विरोध किया, जिसे अवैध खनन के विपक्षी अभियान का जवाब देने के लिए बेल्लारी में शुरू की गई है।
सायना को खेल रत्न, छेत्री को अर्जुन पुरस्कार (राउंडअप) ( 22:46:07 Hrs ) नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। देश की सर्वोच्च और विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को इस वर्ष राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। यह देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है।
प्रिंस चार्ल्स सहित कई ब्रिटिश मंत्री भारत दौरे पर आएंगे ( 22:32:35 Hrs ) नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के सफल भारत दौरे के बाद ब्रिटेन से कई अन्य हाई प्रोफाइल दौरों की जमीन तैयार हो गई है। इसमें प्रिंस चार्ल्स, रक्षा मंत्री लिएम फाक्स और आव्रजन मंत्री डैमियन ग्रीन के नाम शामिल हैं। ये लोग अगले कुछ महीनों के भीतर भारत दौरे पर आ सकते हैं।
रांची में कोयला व्यापारियों के दफ्तर पर सीबीआई के छापे ( 22:29:18 Hrs ) रांची, 30 जुलाई (आईएएनएस)। खुले बाजार में ऊंची दर पर कोयला बेचकर मुनाफा कमाने के संदेह में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दस्ते ने शुक्रवार को तीन कोयला व्यापारियों के दफ्तरों पर छापेमारी की।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 11 नए मामले ( 22:27:01 Hrs ) नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में और 11 लोग जांच के बाद स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 74 हो गई है।
अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाए केंद्र : पंजाब ( 22:25:25 Hrs ) चण्डीगढ़, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा कि मादक पदार्थो एवं नकली मुद्रा की बढ़ती तस्करी को देखते हुए राज्य की सीमा सहित भारत-पाकिस्तान सीमा पर चौकसी बढ़ाई जाए।
पश्चिम बंगाल में स्वाइन फ्लू के 2 नए मामले ( 22:23:39 Hrs ) कोलकाता, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में एच1एन1 वायरस से पीड़ितों के मामले बढ़कर 93 हो गए हैं।
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20
|
|
|